)
रणबीर कपूर की फिल्म मेगा बजट फिल्म रामायण रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म को लेकर सोशल मीडिय पर अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. रणबीर कपूर से लेकर यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही हैं. फिल्म के VFX की तुलना हॉलीवुड फिल्मों से की जा रही हैं. वहीं फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई की है. आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है.
रामायण पार्ट 1 थिएटर में रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने पहले दिन अच्छी खासी कमाई की है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार 5 नवंबर 10 बजे तक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 64.85 करोड़ की कमाई की है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 77.50 करोड़ है. रामायण फिल्म को इंग्लिश समेत 5 भाषा में रिलीज किया है. सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है. फिल्म ने लगभग 47 करोड़ की कमाई की है.
रामायण फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में खुद को ढालते हुए नजर आए हैं. उनके चेहरे पर विनम्रता, चेहरे पर शांति दिखी हैं. ताड़का वध में रणबीर कपूर की वीरता दिखी है. रणबीर ने भगवान राम के किरदार को पर्दे पर आत्मविश्वास के साथ निभाया है. उनके चेहरे पर शांत और सौम्य अंदाज देखने को मिला है. रणबीर कपूर के किरदार में करुणा और दयालुता दिखी है. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के किरदार की तारीफ की गई है.

रामायण फिल्म में यश रावण के किरदार में हैं. यश ने फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. सोशल मीडिया पर यश के किरदार की जमकर तारीफ हुई है. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यश ने रावण के किरदार को इतने शानदार तरीके से निभाया है, कि उनके सामने रणबीर का किरदार फीका लग रहा है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं.
नितेश तिवारी द्वारा डायेरक्ट फिल्म के VFX की जमकर तारीफ हो रही है. इंटरनेट पर लोग फिल्म के VFX की तुलना हॉलीवुड की फिल्मों से कर रहे हैं. इस फिल्म को हॉलीवुड की अवतार फिल्म से कंपेयर किया जा रहा है. रामायण पहली इंडियन फिल्म है जिसके VFX ग्लोबल लेवल पर हॉलीवुड की फिल्मों को टक्कर दे रही है. विदेशों में भी रामायण फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है.