App

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी: 31 जिला परिषद और 282 सरपंच पदों पर होगा मतदान, जानें पूरा अपडेट

Tonk Panchayat Election: टोंक जिले में पंचायती राज चुनाव का शेड्यूल जारी होते ही चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं. जिले में 31 जिला परिषद, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्य और 282 सपंच-वार्ड पंच पदों पर चुनाव होंगे. कुल 8.22 लाख मतदान करेंगे.

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी: 31 जिला परिषद और 282 सरपंच पदों पर होगा मतदान, जानें पूरा अपडेट
Image Credit: Zee Media

Tonk Panchayat Election: राजस्थान के टोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं. प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों और 282 सरपंचों व वार्ड पंचों के चुनाव के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है. जिले में कुल 8 लाख 22 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से होगा

मतदान चुनाव प्रक्रिया में इस बार दो अलग-अलग पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव ईवीएम (EVM) मशीन के माध्यम से होगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान बैलेट पेपर (मतपत्र) द्वारा कराया जाएगा. चुनाव संपन्न होने और मतगणना के बाद जिला प्रमुख एवं प्रधान पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

50 प्रतिशत आरक्षण से 148 महिला सरपंच और 4 प्रधान बनेंगी

महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस बार टोंक जिले में 50 प्रतिशत आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है. इसके तहत जिले की 282 ग्राम पंचायतों में से 148 पंचायतों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी. इसके अलावा जिले की 8 पंचायत समितियों में से 4 सीटों पर महिला प्रधान काबिज होंगी, जिनमें अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाएं शामिल हैं. बता दें कि टोंक जिला प्रमुख का पद पहले ही एससी (SC) महिला के लिए आरक्षित किया जा चुका है.

नई बनी पचेवर पंचायत समिति में पहली बार चुनाव

टोंक जिले में इस बार पचेवर के रूप में नई पंचायत समिति का गठन किया गया है, जिसके बाद अब कुल 8 पंचायत समितियां हो गई हैं. पचेवर पंचायत समिति में पहली बार ही प्रधान की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है.

लॉटरी के 8 दिन बाद जारी हुआ शेड्यूल

आरक्षण स्थिति स्पष्ट करने के लिए गत 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 31 जिला परिषद और 8 प्रधान पदों की लॉटरी निकाली गई थी. इसके अगले दिन 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर 282 सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी संपन्न हुई. आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के ठीक 8 दिन बाद निर्वाचन विभाग द्वारा चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

बारां जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. परिसीमन और आरक्षण के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इस बार जिले के 7 लाख 99 हजार 850 मतदाता 10 प्रधान, 280 सरपंच, 2542 वार्ड पंच और 29 जिला परिषद सदस्य चुनेंगे. नए परिसीमन में नाहरगढ़ और केलवाड़ा दो नई पंचायत समितियां बनी हैं. पहले 8 समितियां और 231 ग्राम पंचायतें थीं, जो अब बढ़कर 10 और 280 हो गई हैं.

राज्य में चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं. बारां में तीसरे और चौथे चरण में मतदान होगा. तीसरे चरण में 6 नवंबर को नाहरगढ़, किशनगंज, केलवाड़ा, शाहबाद, मांगरोल और अन्ता की 147 पंचायतों में वोट पड़ेंगे. नामांकन 19 अक्टूबर से होगा. चौथे चरण में 16 नवंबर को अटरू, छीपाबड़ौद, छबड़ा और बारां की 133 पंचायतों में मतदान होगा. नामांकन 31 अक्टूबर से शुरू होंगे. जिला प्रमुख और प्रधान का चुनाव 22 दिसंबर को होगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More