SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंत्रीजी का रुतबा न आया काम? पत्नी और दोनों बेटों की हार, राजस्थान के सीकर में भी BJP को करारा झटका

राजस्थान पंचायत चुनाव में मंत्री झाबर सिंह खर्रा को बड़ा झटका लगा है. सीकर में उनकी पत्नी शांति देवी और दोनों बेटे चुनाव हार गए. भरतपुर और झालावाड़ में भी भाजपा पिछड़ गई. हालांकि, चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे और बहू ने जीत दर्ज की.

Reported By Ansh Raj
Published: Nov 20, 2026, 20:25 IST | Updated: Nov 20, 2026, 20:38 IST
Image Credit: Rajasthan Panchayat Polls
Join

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के नतीजों ने भाजपा के कई बड़े नेताओं को झटका दिया है. सीकर में शहरी विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी और दोनों बेटों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. परिवार के तीन सदस्य चुनाव मैदान में थे, लेकिन कोई भी जीत दर्ज नहीं कर सका. वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में भी भाजपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है.

मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी 51 वोटों से हारीं
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, सीकर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी अजीतगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही सीकर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पत्नी शांति देवी अजीतगढ़ पंचायत समिति के वार्ड नंबर 17 से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं.  इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने उन्हें 51 वोटों से हरा दिया. मंत्री की पत्नी की हार के बाद उनके दोनों बेटों को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा.

दोनों बेटों को भी नहीं मिली जीत
झाबर सिंह खर्रा के बेटे दुर्गा सिंह खर्रा श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 19 से निर्दलीय उम्मीदवार थे, लेकिन वह चुनाव नहीं जीत सके. वहीं दूसरे बेटे अजय सिंह खर्रा भाजपा के टिकट पर श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड नंबर 20 से मैदान में थे. उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी भैरूलाल वर्मा ने 60 वोटों से हराया. एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हार सीकर में चर्चा का विषय बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस की बड़ी जीत, BJP के स्टार नेताओं के गढ़ में भी हारी पार्टी

CM भजनलाल के गृह जिले में भी भाजपा को झटका
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में कांग्रेस ने जिला परिषद की 31 सीटों में से 21 पर जीत दर्ज की है. भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिली हैं. वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ की आठ पंचायत समितियों में कांग्रेस ने छह में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा दो तक सिमट गई.

ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें- सचिन पायलट के गढ़ में कांग्रेस की आंधी! जिला परिषद की 31 में से 25 सीटों पर कब्जा, आठों पंचायत समितियों में भाजपा बहुमत से दूर

ये भी पढ़ें- चूरू में राजेंद्र राठौड़ ने बचाई सियासी प्रतिष्ठा! बेटे-बहू की शानदार जीत, कांग्रेस विधायकों के परिवार को झटका

चूरू में राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू ने बचाई साख
दूसरी तरफ चूरू में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ के परिवार को सफलता मिली है. उनके बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ ने जिला परिषद के वार्ड नंबर 39 से 17,861 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की. वहीं बहू कनिका सिंह ने वार्ड नंबर 23 से 2,384 वोटों से चुनाव जीता.

चार जिलों के नतीजे 17 दिसंबर को आएंगे
राजस्थान के 41 में से 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव की मतगणना हो रही है. कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर में मतगणना 17 दिसंबर को होगी. इन जिलों की मौजूदा जिला परिषदों और पंचायत समितियों का पांच साल का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee News में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. रीजनल की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की अक्सर फिराक में रहते हैं. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना, उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना ही इनका मकसद है. यही अंश राज है.अंश राज से आप ansh.raj@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES