SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झुंझुनूं में बिछने लगी पंचायती राज की बिसात: राजघराना रिसोर्ट से निकला कांग्रेस की जीत का 'मास्टरफॉर्मूला'

Jhunjhunu News: झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक हुई. ममता भूपेश ने सभी 14 पंचायत समितियों में प्रधान और जिला प्रमुख का पद जीतने का दावा किया. पार्टी ने 90 प्रतिशत वार्डों में जीत का लक्ष्य रखा और भाजपा पर निशाना साधा.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 11, 2026, 04:50 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 11:32 AM IST
Image Credit: झुंझुनूं में कांग्रेस की जिला स्तरीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित.
Join

Jhunjhunu News: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं. इसी कड़ी में रविवार को झुंझुनूं में कांग्रेस की जिला स्तरीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई. बगड़ रोड स्थित राजघराना रिसोर्ट में हुई इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, प्रत्याशियों के चयन और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.

बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक ममता भूपेश, जिला प्रभारी रामसिंह कस्वां और कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी समेत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इस दौरान पंचायती राज चुनाव में पार्टी से टिकट मांगने वाले दावेदारों ने अपने आवेदन भी प्रस्तुत किए. बैठक में चुनाव की तैयारियों को मजबूत करने और जीत की संभावनाओं वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारने पर जोर दिया गया.

सभी 14 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने का लक्ष्य
बैठक के बाद चुनाव पर्यवेक्षक ममता भूपेश ने जिले में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत बताते हुए जीत का भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है. झुंझुनूं जिले में पार्टी का संगठन मजबूत है और उसे जनता का समर्थन भी हासिल है.

ममता भूपेश ने दावा किया कि कांग्रेस जिले की सभी 14 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने के साथ जिला प्रमुख का पद भी हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 41 वार्डों और पंचायत समिति के वार्डों में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस ने जिले के 90 प्रतिशत वार्डों में जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है.

ये भी पढ़ें- RSS प्रचारक को रात भर थाने में रखा बंद, गाली-गलौच करते हुए मारपीट, SHO समेत 6 सस्पेंड
 

ये भी पढ़ें- राजस्थान में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती: 49,172 पौधे जब्त, कीमत 73 करोड़ रुपये बताई

भाजपा सरकार पर साधा निशाना
ममता भूपेश ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके ढाई साल के कार्यकाल में जनता के सामने सरकार की कार्यशैली की वास्तविकता आ चुकी है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी तलाशने में भी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेंगे. उनके अनुसार, पंचायती राज चुनावों के नतीजे वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनावों की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

संगठन के तालमेल पर कांग्रेस का जोर
चुनाव पर्यवेक्षक ने कहा कि झुंझुनूं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय है. एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े संगठनात्मक कार्यकर्ता भी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं.

बैठक में टिकट के दावेदारों के आवेदनों पर चर्चा के साथ प्रत्याशी चयन और चुनावी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया. कांग्रेस नेतृत्व का जोर संगठन में तालमेल बनाए रखने और मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने पर रहा. साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और आगामी पंचायती राज चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत लगाने का आह्वान किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES