App

पंचायत चुनाव का आखिरी रण : 25 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

राजस्थान में गांव की सरकार चुनने का आखिरी चुनावी रण शुरू होने जा रहा है. पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में कल प्रदेश के 25 जिलों में मतदान होगा. एक करोड़ 5 लाख 94 हजार से ज्यादा मतदाता ईवीएम पर बटन दबाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. जिला परिषद की 382 और पंचायत समिति की 2 हजार 142 सीटों के लिए कुल 8 हजार 843 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मतदान के लिए 11 हजार 905 बूथ बनाए गए हैं. गांव की सत्ता के अंतिम चरण में मतदाताओं की भागीदारी पर सबकी नजरें टिकी हैं.

पंचायत चुनाव का आखिरी रण : 25 जिलों में कल वोटिंग, 1 करोड़ मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार
Image Credit: Rajasthan Panchayat Election file photo

राजस्थान में गांव की सरकार चुनने का आखिरी चुनावी रण शुरू होने जा रहा है. पंचायतीराज चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में कल प्रदेश के 25 जिलों में मतदान होगा. एक करोड़ 5 लाख 94 हजार से ज्यादा मतदाता ईवीएम पर बटन दबाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. जिला परिषद की 382 और पंचायत समिति की 2 हजार 142 सीटों के लिए कुल 8 हजार 843 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. मतदान के लिए 11 हजार 905 बूथ बनाए गए हैं. गांव की सत्ता के अंतिम चरण में मतदाताओं की भागीदारी पर सबकी नजरें टिकी हैं.

Rajasthan Panchayat Election Fourth Phase Voting

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं. चौथे और आखिरी चरण में कल प्रदेश के 25 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा. अंतिम चरण में 1 करोड़ 5 लाख 94 हजार 285 मतदाता ईवीएम पर बटन दबाकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. इनमें 54 लाख 88 हजार 275 पुरुष, 51 लाख 5 हजार 951 महिला और 59 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 11 हजार 905 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चौथे चरण में जिला परिषद के 382 वार्डों के लिए 1,322 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 2,142 वार्डों के लिए 7,521 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.। इस तरह कुल 2,524 निर्वाचन क्षेत्रों में 8,843 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. प्रदेश की 116 पंचायत समितियां इस चरण की चुनाव प्रक्रिया में शामिल हैं. इसके अलावा 3,747 ग्राम पंचायतों के 33,885 वार्ड भी चौथे चरण के चुनावी कार्यक्रम में शामिल हैं. अंतिम चरण के आंकड़ों में श्रीगंगानगर सबसे बड़ा चुनावी जिला है. यहां 8 लाख 67 हजार 167 मतदाता हैं. जिले की आठ पंचायत समितियों में 999 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके बाद बांसवाड़ा में 6 लाख 45 हजार 611 और चूरू में 6 लाख 40 हजार 198 मतदाता है. डीडवाना-कुचामन में 6.03 लाख और बूंदी में 5.93 लाख मतदाता हैं. दूसरी ओर सलूंबर में सबसे कम 2 लाख 14 हजार 410 मतदाता हैं. प्रतापगढ़ में 2.58 लाख, धौलपुर में 2.90 लाख और डीग में 2.91 लाख मतदाता हैं।

चौथे चरण में पुरुष मतदाताओं की संख्या महिलाओं से 3 लाख 82 हजार 324 अधिक है। कुल मतदाताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 48.19 प्रतिशत है। हालांकि बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में तस्वीर अलग है। बांसवाड़ा में 3 लाख 23 हजार 429 महिला मतदाता हैं, जबकि पुरुष 3 लाख 22 हजार 180 हैं। यहां महिलाएं 1,249 अधिक हैं। प्रतापगढ़ में 1 लाख 29 हजार 735 महिला मतदाता हैं, जो पुरुषों से 1,358 ज्यादा हैं। जयपुर जिले में चौथे चरण के तहत आंधी, बस्सी, जमवारामगढ़ और तूंगा पंचायत समितियों में मतदान होगा। यहां पंचायत समिति सदस्य के 82 वार्डों में 241 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद के 13 वार्डों में 32 प्रत्याशी हैं। इस तरह दोनों पदों के लिए 273 प्रत्याशी मैदान में हैं. जिले में 4 लाख 7 हजार 280 मतदाता हैं. इनमें 2 लाख 12 हजार 640 पुरुष और 1 लाख 94 हजार 640 महिलाएं हैं. पुरुष मतदाता महिलाओं से 18 हजार अधिक हैं। जिला परिषद के वार्ड संख्या 38 से 50 तक चुनाव होंगे. जिले में 446 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं.

rajasthan panchayat election 2026 fourth phase voting 25 districts

पंचायतराज चुनाव के चौथे चरण में जिला परिषद की प्रत्येक सीट पर औसतन 4 प्रत्याशी हैं, जबकि पंचायत समिति की प्रत्येक सीट पर औसतन चार प्रत्याशी मैदान में हैं. सबसे अधिक पंचायत समिति प्रत्याशी श्रीगंगानगर में 553 और बांसवाड़ा में 518 हैं. करौली में 495 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. मतदान केंद्रों की संख्या के मामले में भी श्रीगंगानगर सबसे आगे है. यहां 999 मतदान केंद्र हैं। इसके बाद चूरू में 689, बांसवाड़ा में 678 और डीडवाना-कुचामन में 658 केंद्र हैं.

बहरहाल, राजस्थान में पंचायत चुनाव का चौथा और आखिरी चरण सिर्फ मतदान की औपचारिकता नहीं, बल्कि गांवों की नई सत्ता तय करने का अंतिम पड़ाव ह.। सवा करोड़ के करीब मतदाताओं की भागीदारी वाले इस चरण में हजारों प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है. अब तक प्रत्याशी गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे थे, लेकिन अब फैसला गांव की चौपाल से निकलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचेगा. क्योंकि पंचायत की राजनीति में जीत का रास्ता दिल्ली या जयपुर से नहीं, गांव की गलियों और मतदाता की अंगुली पर लगी स्याही से होकर गुजरता है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author