App

बीहड़ का खूंखार डकैत अब बना 'समाजसेवी': पत्नी को पंचायत समिति चुनाव में उतारा

धौलपुर जिले की पंचायत समिति बसेड़ी के वार्ड संख्या 8 के सदस्य पद के लिए होने वाला चुनाव इस बार काफी चर्चा में है. वजह है, यहां एक ऐसा व्यक्ति अपनी पत्नी को चुनाव लड़ा रहा है, जिस पर कभी लूट, डकैती, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे करीब 12 संगीन मामले दर्ज थे.

बीहड़ का खूंखार डकैत अब बना 'समाजसेवी': पत्नी को पंचायत समिति चुनाव में उतारा
Image Credit: rajasthan panchayat chunav man with 12 criminal cases fields wife on congress ticket

धौलपुर के बसेड़ी के वार्ड 8 में वार्ड सदस्य चुनाव को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है. हत्या के एक मामले में पूर्व दस्यु दीनदयाल उर्फ दीना, अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतार चुके हैं. दीना को उसके आपराध के लिए सजा भी हो चुकी है, जिसे वो पूरी कर चुका है. सजा काटने के बाद उसने अपराध की दुनिया को पूरी तरह से छोड़ दिया और गांव में सामान्य जीवन जीना शुरू कर दिया.

गांव में कुशवाहा समाज का बाहुल्य
जिस गांव से ये व्यक्ति आता है, वहां कुशवाहा समाज के लोगों का जातीय बाहुल्य है और वो खुद भी इसी समाज से है. गांव लौटने के बाद उसने सामाजिक और विकास कार्यों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. लोगों की मदद करना, धार्मिक कार्यों में सहयोग देना और छोटे-मोटे विवादों को सुलझाने में उसने सक्रियता दिखाई. तो लोगों ने कहा कि अगर तुम सुधर गए हो तो समाज और गांव के विकास के लिए कुछ करो, इसी सलाह के बाद उसने अपनी पत्नी को बसेड़ी पंचायत समिति के वार्ड 8 से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया.

पूर्व दस्यु दीनदयाल उर्फ दीना, अपनी पत्नी के साथ

पत्नी को कांग्रेस ने दिया टिकट
इस बार पंचायत समिति बसेड़ी के वार्ड संख्या 8 से उसकी पत्नी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने उस पर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है. इस वार्ड में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, क्योंकि उसके सामने दो अन्य मजबूत प्रतिद्वंदी भी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं. गांव-गांव में जाकर वो अपनी पत्नी के लिए वोट मांग रहा है और लोगों से अपील कर रहा है कि उसके पुराने जीवन को नहीं बल्कि अब वो जो विकास करना चाहता है, उसे देखकर वोट दें.

फिलहाल पंचायत समिति बसेड़ी के वार्ड 8 के इस चुनाव पर पूरे इलाके की नजर है. एक तरफ उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है तो दूसरी तरफ पिछले कुछ सालों से उसका बदला हुआ सामाजिक रूप. खैर ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे कि वार्ड 8 की जनता ने किसके वादों पर भरोसा जताया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bhanu Pratap Sharma

Bhanu Pratap Sharma

भानु प्रताप शर्मा, धौलपुर (राजस्थान) निवासी पत्रकार हैं, जो पिछले कई वर्षों से प्रिंट व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में कार्यरत हैं, जहाँ वे पिछले लगभग 10 वर्षों से बेहतर रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं. पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि शहीद परिवार, राजनीति, स्वास्थ्य-चिकित्सा, सामाजिक सरोकार और समाज की सकारात्मक कहानियों को कवर करने में है। इसके अलावा क्राइम, ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना, प्रशासन और आमजन के बीच की कड़ी बनना और सच को बिना डर के सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है। उन्होंने ग्रेजुएशन तक शिक्षा प्राप्त की है और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ की गई उनकी रिपोर्टिंग ने उन्हें धौलपुर सहित पूरे राजस्थान में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More