App

वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा का एक्शन, लापरवाही और संदिग्ध आचरण पर महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सस्पेंड

वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा ने एक्शन लेते हुए लापरवाही और संदिग्ध आचरण पर महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

वैशाली में SSP शुभांक मिश्रा का एक्शन, लापरवाही और संदिग्ध आचरण पर महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सस्पेंड
Image Credit: वैशाली: महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सस्पेंड (जी मीडिया)

वैशाली पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां महिसौर थानाध्यक्ष पर SSP शुभांक मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है. महिसौर थाना की थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से जुड़ी शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है. वहीं, पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक यातायात को सौंपी गई है.

प्रेस विज्ञप्ति कर दी जानकारी

वैशाली में पुलिस महकमे के भीतर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है. महिसौर थानाध्यक्ष पु०अ०नि० चांदनी कुमारी सांवरिया को SSP शुभांक मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली की ओर से 4 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी दी गई है.

अनियमितता और संदिग्ध आचरण

दरअसल, महिसौर थानाध्यक्ष के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों का प्रथम दृष्टया अवलोकन किया गया था. इस दौरान कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से संबंधित तथ्य सामने आने की बात प्रेस विज्ञप्ति में कही गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया.

विभागीय कार्रवाई के बाद होगा साफ

इतना ही नहीं, इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और विस्तृत जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, वैशाली को जिम्मेदारी सौंपी गई है. अब जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, महिसौर थानाध्यक्ष के निलंबन से वैशाली पुलिस महकमे में हलचल तेज है. SSP की इस कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट और आगे होने वाली विभागीय कार्रवाई पर टिकी है.

जारी प्रेस रिलीज में लिखी बातें- 

वैशाली जिला अंतर्गत महिसौर थाना की थानाध्यक्ष पू०अ०नि० चांदनी कुमारी सावरिया के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के प्रथम दृष्टया अवलोकन के बाद कर्तव्य निर्वहन में अनियमितता और संदिग्ध आचरण से संबंधित तथ्य सामने आए हैं.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली ने पू०अ०नि० चांदनी कुमारी सावरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही, उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विस्तृत जांच का दायित्व अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात), वैशाली को सौंपा गया है. कार्रवाई की जा रही है.

Vaishali news

रिपोर्ट: राजकुमार सिंह

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More