SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

निकाय चुनाव में BJP की अग्निपरीक्षा: पायलट बोले- जनता बताएगी सरकार ने कितना काम किया

Rajasthan News: सचिन पायलट ने राजस्थान निकाय चुनाव को बीजेपी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड बताया. उन्होंने कांग्रेस की ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया. पंजाब प्रभारी की नई जिम्मेदारी पर AAP सरकार, ड्रग्स, बेरोजगारी और CM फेस को लेकर भी बयान दिया.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 11, 2026, 04:10 PM IST | Updated: Sep 11, 2026, 04:13 PM IST
Image Credit: Sachin Pilot
Join

Sachin Pilot: राजस्थान निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने चुनाव को बीजेपी सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड बताया है. पायलट ने कहा कि ये चुनाव बताएंगे कि सरकार ने ढाई से पौने तीन साल के कार्यकाल में कितना काम किया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस बार पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी. वहीं पंजाब की नई जिम्मेदारी को लेकर भी पायलट ने कहा कि वे जल्द पंजाब जाकर चुनाव अभियान शुरू करेंगे.

सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड होगा चुनाव
सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान के निकाय चुनाव सिर्फ स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी हैं. जनता विकास, गवर्नेंस और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों को देखकर अपना फैसला करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने निकाय चुनाव टालने की कोशिश की और हाईकोर्ट की फटकार के बाद चुनाव कराने पड़े.

‘शहरों का विकास थम गया’
पायलट ने कहा कि निकाय चुनाव तो हो रहे हैं, लेकिन ग्राम पंचायत चुनाव की घोषणा अब तक नहीं हुई है. उनके मुताबिक चुनाव समय पर नहीं होने से शहरों और गांवों में विकास का काम प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि जनता के सामने विकास और स्थानीय समस्याएं इस चुनाव के बड़े मुद्दे हैं.

‘कांग्रेस पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी’
कांग्रेस के चुनाव प्रचार को लेकर पायलट ने कहा कि पार्टी ने इस बार रोड शो के बजाय डोर-टू-डोर कैंपेन पर ज्यादा जोर दिया. प्रत्याशियों और चुनाव प्रभारियों ने जमीनी स्तर पर लोगों से संपर्क किया. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा सीटें जीतेगी.

पंजाब की नई जिम्मेदारी पर क्या बोले?
पंजाब का प्रभारी बनाए जाने पर पायलट ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्होंने कहा कि वे जल्द पंजाब जाएंगे और वहां चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. पायलट ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी पंजाब आने की अपील की.

AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पायलट ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े चार साल में जनता को दरकिनार किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी पार्टी को संरक्षण देने का काम किया. ड्रग्स के मुद्दे पर पायलट ने कहा कि पंजाब में नेटवर्क चल रहा है और इसे रोकने की सरकार में इच्छाशक्ति नहीं दिखती.

बेरोजगारी और विदेश जा रहे युवाओं का मुद्दा
पायलट ने बेरोजगारी और युवाओं के विदेश जाने को लेकर भी AAP सरकार और केंद्र पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलने चाहिए, ताकि उन्हें अपना भविष्य बनाने के लिए विदेश जाने को मजबूर न होना पड़े.

CM फेस पर पायलट का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पायलट ने कहा कि कांग्रेस हमेशा मिलकर चुनाव लड़ती है. उन्होंने साफ किया कि पार्टी किसी एक मुख्यमंत्री चेहरे के साथ चुनाव नहीं लड़ती. कैप्टन अमरिंदर सिंह की वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय में उनकी किसी से कोई चर्चा नहीं हुई.

‘मुख्य मुकाबला कांग्रेस और AAP के बीच’
पायलट ने बीजेपी पर भी पलटवार किया. उन्होंने कहा, “जिन्हें गालियां देते थे, आज उन्हीं की शरण में क्यों जाना पड़ रहा है?” पंजाब के चुनावी मुकाबले को लेकर उन्होंने दावा किया कि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES