App

टोंक में सचिन पायलट का भव्य स्वागत: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद रोड शो, काफिले की कार में लगी आग

Sachin Pilot Roadshow: कांग्रेस नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद पहली बार टोंक पहुंचे, जहां शहरवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया. छावनी चौराहे से सवाई माधोपुर सर्किल तक सोचिन पायलट ने रोड शो किया.

टोंक में सचिन पायलट का भव्य स्वागत: निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद रोड शो, काफिले की कार में लगी आग
Image Credit: Sachin Pilot Social Media

Sachin Pilot Roadshow: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और टोंक से विधायक सचिन पायलट रविवार को टोंक नगर परिषद के सभापति मयंक गोयल के विजय जुलूस में शामिल हुए, जहां सचिन पायलट और मंयक गोयल का जगह-जगह स्वागत हुआ और जुलूस घंटाघर से मुख्य बाजार होता हुआ बड़े कुए तक निकला.

बीजेपी सरकार पर पायलट का आरोप

इस दौरान सचिन पायलट ने टोंक नगर परिषद में कांग्रेस का बहुमत से बोर्ड बनने को लेकर जनता को धन्यवाद दिया. साथ ही बीजेपी सरकार की सत्ता के दुरुपयोग और सरकार की दमनकारी नीति पर भी हमला बोला.

विधायक सचिन पायलट ने कहा कि मेरा काम आलोचना और टीका-टिप्पणी करना नहीं है. मैं काम करने में विश्वास रखता हूं. साथ ही युवाओं को आगे लाने में मेरा विश्वाश है. सचिन पायलट का इशारा टोंक नगर परिषद के युवा सभपति मयंक गोयल की ओर था. कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर पायलट ने कहा कि हम पहले से ज्यादा मजबूत हैं और एक जुट होकर चुनाव लड़ेंगे. सचिन पायलट ने यूपी और पंजाब चुनावों में कोंग्रेस की जीत का दावा किया.

सचिन पायलट के रोड शो में उमड़ी भीड़

निकाय चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद पायलट का यह पहला टोंक दौरा है. इसी वजह से उनके स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया. इस दौरान छावनी चौराहे से सवाई माधोपुर सर्किल तक सचिन पायलट का रोड शो आयोजित किया गया. सचिन पायलट के रोड शो के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे. इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और शहरवासियों की ओर से स्वागत किया गया. रोड शो में नगर परिषद सभापति मयंक गोयल समेत कांग्रेस के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

रोड शो के दौरान कार में लगी आग

सचिन पायलट के रोड शो के दौरान काफिले में शामिल एक कार में अचानक आग लग गई. घटना शहर के घंटाघर चौराहे के पास की बताई जा रही है. कार के इंजन से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों ने काफिले में शामिल गाड़ी को अलग किया.

मौके पर मौजूद लोगों ने फायर एक्सटिंग्विशर और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More