SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

BJP-कांग्रेस प्रत्याशी को सिर्फ 1-1 वोट: राजस्थान निकाय चुनाव के वो परिणाम, जिन्होंने सभी को चौंकाया

Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. सीकर में कांग्रेस का बोर्ड बना, झालावाड़ में भी कांग्रेस जीती. बारां में AAP ने बहुमत हासिल किया. वहीं परबतसर और रियांबड़ी में प्रत्याशियों को सिर्फ 1-1 वोट मिला.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 14, 2026, 06:49 PM IST | Updated: Sep 14, 2026, 06:53 PM IST
Image Credit: Rajasthan Nikay Chunav
Join

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान की 47 नगर परिषदों और 252 नगर पालिकाओं के चुनाव नतीजों के लिए वोटों की गिनती पूरी हो गई. सीकर में काउंटिंग के बाद वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया.

सीकर में कांग्रेस का बोर्ड
सीकर नगर परिषद में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया है. 65 वार्डों में कांग्रेस ने 38 सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी को 22, निर्दलीयों को 4 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को एक वार्ड में जीत मिली. वहीं, सीकर में वार्ड 15 से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सभापति जीवण खां और वार्ड 16 से उनकी पत्नी खतीजा ने जीत दर्ज की है. खास बात यह रही कि सीकर में एक भी डाक मतपत्र नहीं आया, इसलिए सीधे EVM की गिनती शुरू की गई.

झालावाड़ में भी कांग्रेस का बोर्ड
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में भी कांग्रेस ने बाजी मारी है. यहां कुल 45 वार्डों में से कांग्रेस ने 29 पर जीत हासिल की. बीजेपी को 13, निर्दलीयों को 2 और आम आदमी पार्टी को एक वार्ड में जीत मिली.

बारां में AAP ने चौंकाया
बारां नगर परिषद के नतीजे भी काफी चौंकाने वाले रहे. यहां आम आदमी पार्टी ने 60 में से 31 वार्ड जीतकर साफ बहुमत हासिल कर लिया. कांग्रेस को 18, बीजेपी को 9 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 वार्ड में जीत मिली.

चूरू में बीजेपी सबसे आगे
चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 30 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस के खाते में 24 और निर्दलीय प्रत्याशियों के खाते में 6 वार्ड आए.

दो प्रत्याशियों को मिला सिर्फ 1 वोट
निकाय चुनाव के नतीजों में कुछ ऐसे परिणाम भी सामने आए, जिन्होंने सबका ध्यान खींचा. डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चंद को सिर्फ एक वोट मिला. वहीं, नागौर जिले की रियांबड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस प्रत्याशी मजीद मोहम्मद को भी महज एक वोट हासिल हुआ.

रियांबड़ी में 291 वोट पड़े
रियांबड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 15 में कुल 291 वोट पड़े. इनमें कांग्रेस प्रत्याशी मजीद मोहम्मद को सिर्फ 1 वोट मिला. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी सुनील कुमार चौहान को 208 वोट मिले और उन्होंने 136 वोटों से जीत दर्ज की.

RLP प्रत्याशी को भी सिर्फ 1 वोट
परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 का नतीजा भी चर्चा में रहा. यहां RLP प्रत्याशी भंवरलाल के खाते में सिर्फ एक वोट आया. निकाय चुनाव में RLP के कई प्रत्याशियों ने अलग-अलग इलाकों में जीत भी दर्ज की है, ऐसे में किसी प्रत्याशी को सिर्फ एक वोट मिलना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES