SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलवर में वोटिंग से ठीक पहले कलाकंद के डिब्बों में मिले 500-500 के नोट, वीडियो वायरल

अलवर शहर के वार्ड 42 में वोटिंग से ठीक एक रात पहले चुनाव का माहौल पूरी तरह से गरमा गया. दिवाकरी इलाके में पैसों से वोट खरीदने का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मिठाई के डिब्बों में कलाकंद के साथ 500-500 के नोट बांटे जा रहे थे.

Written By Pragati Pant Awasthi
Published: Sep 09, 2026, 11:52 AM IST | Updated: Sep 09, 2026, 12:04 PM IST
Image Credit: alwar news
Join

Rajasthan nikay chunav 2026 : अलवर में मंगलवार की रात करीब एक बजे दिवाकरी इलाके में एक संदिग्ध कार घूमती हुई पकड़ी गई. स्थानीय लोगों ने जब उस कार (RJ 14 CM 6770) का पीछा किया, तो गाड़ी एक जगह रूकी हुई मिली. लोगों का कहना है कि उस कार से मिठाई के डिब्बे निकाले जा रहे थे और भीड़ इकट्ठा होते ही गाड़ी वाले गाड़ी वाले वहां से भाग गये.

लोगों ने जब उन डिब्बों को खोलकर देखा तो उनके अंदर कलाकंद के साथ नोट भी रखे हुए मिले. बताया जा रहा है कि इन डिब्बों पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा का स्टीकर भी लगा हुआ था. हालांकि वैशाली नगर थाना पुलिस ने इस तरह की किसी भी घटना से साफ इनकार कर दिया है.

इस पूरे मामले पर कांग्रेस प्रत्याशी दुलीचंद बैरवा ने वीडियो को पूरी तरह से फर्जी बताया है. उनका कहना है कि विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए ये झूठा वीडियो बनवाया है. वहीं दूसरी तरफ बसपा प्रत्याशी सुमित वर्मा ने दुलीचंद बैरवा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रहे थे.

वोटिंग से कुछ घंटे पहले सामने आए इस वायरल वीडियो ने वार्ड 42 की राजनीति में हलचल मचा दी है. फिलहाल वीडियो और उसमें दिख रही कार के साथ नोटों की सच्चाई क्या है ? ये तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा .

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मीडिया की दुनिया में 18 साल का सफर... एंकरिंग से लेकर डिजिटल की स्क्रीन तक, हर नया बदलाव दिल से अपनाया, जो सोचती हूं, वही कहती हूं, बातों को घुमाना मेरी आदत नहीं, दिल की बात जुबां पर रखना पहचान है. फिलहाल 'ज़ी राजस्थान डिजिटल' के साथ सफर जारी है और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक बरकरार है और रहेगी. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES