App

चांदी 4.25 लाख से गिरकर 1.65 लाख पर आई, सोना भी 30% टूटा, क्या फिर आएगी तेजी?

पिछले छह महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, सोना करीब 30% और चांदी 60% तक टूट चुकी है. चांदी 4.25 लाख रुपये से गिरकर 1.64–1.65 लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. हालांकि, सर्राफा कारोबारियों को जल्द तेजी लौटने की उम्मीद है.

चांदी 4.25 लाख से गिरकर 1.65 लाख पर आई, सोना भी 30% टूटा, क्या फिर आएगी तेजी?
Image Credit: सोने-चांदी के भाव

बीते छह महीनों के दौरान सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. करीब छह महीने पहले जहां सोने के दाम 1,93,000 रुपये के आसपास पहुंच गए थे और चांदी 4 लाख रुपये से ऊपर निकल गई थी.

वहीं, अब उतार-चढ़ाव के बाद दोनों कीमती धातुओं के भावों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. आंकड़ों के मुताबिक, ओवरऑल सोने के भाव में करीब 30 प्रतिशत और चांदी में 60 प्रतिशत तक की गिरावट आई है.

वैश्विक परिस्थितियों से सर्राफा बाजार प्रभावित 
​इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन सोनी के अनुसार, वैश्विक परिस्थितियों और नीतिगत बदलावों के चलते बाजार का पूर्वानुमान लगाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक मानकों पर हो रही गतिविधियों का सीधा असर सर्राफा कारोबार पर पड़ रहा है.

चांदी में 60% तक की ऐतिहासिक गिरावट
सोनी ने बताया कि चांदी सवा चार लाख रुपये का स्तर पार करने के बाद फिसलकर 1,64,000 से 1,65,000 रुपये के दायरे में आ गई है, जिसे उन्होंने ऐतिहासिक मंदी करार दिया. उनके मुताबिक, पहले चांदी 76,000 रुपये के स्तर से गिरकर 36,000 रुपये (करीब 50 प्रतिशत) तक आई थी, लेकिन इस बार करीब 60 प्रतिशत की गिरावट सभी अनुमानों को तोड़ते हुए नीचे आई है.

चांदी 2.25 लाख और सोना 1.45 लाख तक पहुंचने का अनुमान
नवीन सोनी का मानना है कि यह गिरावट स्थिर नहीं रहेगी और बाजार में जल्द वापसी की संभावना है. उनके अनुसार, चांदी एक बार फिर 2 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर 2 से 2.25 लाख रुपये तक जा सकती है, जबकि सोना 1,40,000 रुपये को पार कर 1,45,000 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.

कस्टम ड्यूटी घटाने की सरकार से मांग
​सट्टा बाजार और एमसीएक्स (MCX) को लेकर उन्होंने कहा कि कम मार्जिन मनी पर करोड़ों-अरबों के सौदे होने के कारण यह ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. उन्होंने कहा कि एमसीएक्स का उपयोग व्यापार के बजाय सट्टा बाजार के रूप में किया जाना चिंताजनक है. आगामी शादी-विवाह के सीजन और दीपावली की मांग का जिक्र करते हुए उन्होंने भारत सरकार से कस्टम ड्यूटी घटाने की मांग की, ताकि कालाबाजारी पर रोक लगे और आम ग्राहकों को राहत मिल सके. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rakesh Bhardwaj

Rakesh Bhardwaj

राकेश कुमार भारद्वाज पाली (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 20 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में जोधपुर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।इतिहास में एमए, विधि (LL.B.)में अध्यनरत, पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त भारद्वाज जी ने अपने करियर की शुरुआत पाली में लॉकल न्यूज चैनल से की इसके बाद उन्होंने दैनिक नवज्योति ,ईटीवी राजस्थान ,जी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं। पाली व जोधपुर में लम्बे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेषकर स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के साथ राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ में पत्रकारिता के लिए जाना जाता है।
Read More