App

शॉटगन से सीधा मुकाबला, 4.50 लाख रुपये में आई होंडा रेबेल 500, जानें क्या है खास?

होंडा ने अपनी रेबल 500 क्रूजर बाइक को भारत में दोबारा लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.50 लाख रुपये और ई-क्लच वेरिएंट की कीमत 4.90 लाख रुपये है. इस बाइक का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा भारत में बना है, इसी वजह से इसे पहले से 62,000 रुपये सस्ता करके बेचा जाएगा.

शॉटगन से सीधा मुकाबला, 4.50 लाख रुपये में आई होंडा रेबेल 500, जानें क्या है खास?
Image Credit: होंडा ने अपनी क्रूजर बाइक रेबल 500 को इंडियन मार्केट में दोबारा लॉन्च कर दिया है.

क्रूजर बाइक के शौकीनों के लिए होंडा ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल रेबल 500 को भारतीय बाजार में फिर से लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने इस बाइक के दो वेरिएंट को मार्केट में धमाल मचाने के लिए उतारा है. जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल की बात करें तो इसका एक्स-शोरूम प्राइस 4.50 लाख रुपये है और ई-क्लच वर्जन की कीमत 4.90 लाख रुपये तक रखी गई है.

इस जबरदस्त बाइक की बुकिंग देशभर में शुरू हो चुकी है. आप इस बाइक को बस 5,000 रुपये देकर इसे बुक कर सकते हैं. इस बाइक होंडा के प्रीमियम बिगविंग डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा.

पहले जब ये बाइक पूरी तरह विदेश से बनकर आती थी, तब इसकी कीमत 5.12 लाख रुपये थी. इस बार कंपनी ने इसके करीब 50 प्रतिशत हिस्से भारत में ही तैयार किए हैं, इसी वजह से इसकी शुरुआती कीमत करीब 62,000 रुपये कम हो गई है.

471cc का दमदार इंजन और 6-स्पीड गियरबॉक्स

होंडा रेबेल 500 में कंपनी ने 471cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन लगाया है. जो 8,500 आरपीएम पर 46 हॉर्सपावर की ताकत और 6,000 आरपीएम पर 43.3 एनएम के टॉर्क को जनरेट कर सकता है.

अगर आपको अच्छे राइडिंग एक्सपीरिएंस के लिए इस बाइक के इंजन में  6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. ये सेटअप हाईवे पर ज्यादा चलने वालों के लिए बेस्ट रहेगा.

बिना क्लच दबाए गियर बदलने वाली खास टेक्नोलॉजी

इस बाइक का ई-क्लच वाला वेरिएंट बहुत खास है. ये राइडिंग को बहुत आसान बना देता है. इस टेक्नोलॉजी की मदद से राइडर बिना क्लच लीवर दबाए बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं, रोक सकते हैं और गियर भी बदल सकते हैं.

खास बात ये है कि जरूरत पड़ने पर राइडर नॉर्मल तरीके से हाथ से क्लच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. कंपनी ने इसे खास तौर पर शहर के भारी ट्रैफिक में थकान कम करने के लिए तैयार किया है, ताकि बाइक पूरी तरह ऑटोमैटिक बने बिना भी चलाने में आसान रहे.

एडवांस स्क्रीन और नेविगेशन जैसे स्मार्ट फीचर्स

फीचर्स के मामले में भी नई रेबेल 500 को काफी अपडेट किया गया है. इसमें बेहतर रोशनी के लिए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है. इसके साथ ही एक नया 3.5-इंच का गोल टीएफटी डिस्प्ले मिलता है, जो होंडा रोडसिंक टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है.

इस फीचर के जरिए राइडर अपने स्मार्टफोन को बाइक से जोड़कर स्क्रीन पर ही टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देख सकते हैं.

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल यानी ट्रैक्शन कंट्रोल भी दिया है, जो फिसलन भरी सड़कों पर बाइक को संभालने में मदद करता है.

कम ऊंचाई वाली सीट से हर राइडर को मिलेगा आराम

इस क्रूजर बाइक की हाइट कम है. इसकी सीट जमीन से महज 690 मिलीमीटर ऊंची है, जो इसे भारत में बिकने वाली सबसे आरामदायक बाइक्स में से एक बनाती है.

कम ऊंचाई होने की वजह से कम कद वाले राइडर्स भी ट्रैफिक में रुकते समय अपने दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिका सकते हैं.

इस बाइक का कुल वजन 191 किलोग्राम है और ये 16-इंच के पहियों पर चलती है. इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे एक मिडलवेट क्रूजर होने के बावजूद संभालने में बहुत आसान बनाता है.

रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 से होगा सीधा मुकाबला

कीमतों में भारी कटौती के बाद अब होंडा रेबेल 500 इंडियन मार्केट में अपने प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है. भारत में पुर्जे तैयार करने के फैसले से इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गई है.

मार्केट में इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 जैसी बाइक्स से होगा, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.01 लाख रुपये है.

वैसे जापानी क्रूजर की कीमत अभी भी थोड़ी ज्यादा है, लेकिन कम एंट्री प्राइस, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के दम पर ये बाइक ज्यादा बीक सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More