भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /RCA चुनाव में नया ट्विस्ट: DD कुमावत बोले- ‘पहले सस्पेंड कराएंगे, फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’

RCA चुनाव में नया ट्विस्ट: DD कुमावत बोले- ‘पहले सस्पेंड कराएंगे, फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’

Rajasthan News: RCA चुनाव में 18 नामांकन वापस होने के बाद अब 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी 6 पदों पर दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं. दीनदयाल कुमावत ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है.

Reported ByAshutosh SharmaEdited BySAGAR CHAUDHARY
Published: Sep 28, 2026, 05:22 PM IST|Updated: Sep 28, 2026, 05:37 PM IST
joinshare
RCA चुनाव में नया ट्विस्ट: DD कुमावत बोले- ‘पहले सस्पेंड कराएंगे, फिर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे’
Image Credit: Rajasthan Cricket Association Election

About the Author

    Ashutosh Sharma

    Ashutosh Sharma

    आशुतोष शर्मा वर्ष 2011 से मुख्यधारा की मीडिया में सक्रिय एक वरिष्ठ पत्रकार हैं. डेढ़ दशक से अधिक के अपने समृद्ध पत्रकारिता करियर में उन्होंने इंडिया न्यूज़,ज़ी न्यूज़ और न्यूज़ नेशन जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है. वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और राजधानी जयपुर से राज्य के महत्वपूर्ण विषयों को कवर कर रहे हैं.उनकी मुख्य विशेषज्ञता राजस्थान की राजनीति,प्रशासनिक फैसलों,चुनाव और जनहित के मुद्दों के साथ-साथ अपराध और कानून-व्यवस्था की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग में है. पुलिस मुख्यालय (PHQ), जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न जांच एजेंसियों से जुड़े बड़े व चर्चित मामलों की एक्सक्लूसिव कवरेज उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है. ब्रेकअप न्यूज़,गहन राजनीतिक विश्लेषण और एक्सक्लूसिव क्राइम स्टोरीज़ के ज़रिए आशुतोष शर्मा ने राजस्थान मीडिया जगत में अपनी एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान बनाई है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Rajasthan Cricket Association: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव में नाम वापसी के बाद मुकाबले की तस्वीर बदल गई है. चुनाव अधिकारी ए.के. पांडेय के मुताबिक कुल 30 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 18 नामांकन वापस लिए गए हैं. अब 12 उम्मीदवार मैदान में हैं और RCA के सभी 6 पदों पर दो-दो उम्मीदवार आमने-सामने हैं. 29 सितंबर को सुबह 11:30 बजे से मतदान होगा. इसके बाद करीब 1:30 बजे से मतगणना और परिणाम घोषित किए जाने की बात चुनाव अधिकारी ने कही है.

    दीनदयाल कुमावत के गंभीर आरोप
    अध्यक्ष पद से नाम वापस लेने वाले दीनदयाल कुमावत ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कुमावत का कहना है कि ऐसे लोगों को जिलों से जोड़ा गया, जिन्होंने कभी क्रिकेट नहीं खेला और AGM में भी हिस्सा नहीं लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि दो AGM की धज्जियां उड़ाई गईं और कागज व रजिस्ट्रियां तक गायब हो गईं.

    कुमावत ने दावा किया कि नियमों के विपरीत तीन जिलों को जोड़ने की अनुमति दी गई. उन्होंने चुनाव अधिकारियों पर सीधी बेईमानी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. कुमावत ने कहा कि पहले इन चुनाव अधिकारियों को सस्पेंड कराने की लड़ाई लड़ी जाएगी और इसके बाद सुप्रीम कोर्ट तक मामला ले जाया जाएगा.

    'किसी को समर्थन नहीं, पहले प्रक्रिया के खिलाफ लड़ाई'
    दीनदयाल कुमावत ने कहा कि उनका समर्थन फिलहाल किसी उम्मीदवार को नहीं है. उनका कहना है कि पहले चुनाव प्रक्रिया और चुनाव अधिकारियों के खिलाफ लड़ाई होगी. उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही है.

    पराक्रम सिंह ने भी वापस लिया नाम
    RCA चुनाव में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने भी अपने गुट के साथ नामांकन वापस ले लिया. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर ने भी उपाध्यक्ष पद से नाम वापस लिया है. पराक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी दबाव में नाम वापस नहीं लिया.

    पराक्रम ने दावा किया कि चुनाव लड़ने के समय उनके पास 32 वोटों का समर्थन था और वे RCA अध्यक्ष बनना चाहते थे. हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर बृजकिशोर उपाध्याय को अध्यक्ष बनाने का फैसला हुआ. इसके बाद उन्होंने अपने गुट के साथ नाम वापस लेने और बृजकिशोर उपाध्याय को समर्थन देने का फैसला किया.

    RCA

    'पार्टी के खिलाफ जाना संस्कारों में नहीं'
    पराक्रम सिंह ने कहा कि उनके संस्कार उन्हें पार्टी के खिलाफ जाने की अनुमति नहीं देते. उन्होंने कहा कि बृजकिशोर उपाध्याय के नेतृत्व में RCA के लिए अच्छा काम होने की उम्मीद है. हालांकि, उनके गुट के कार्यकारिणी सदस्य पद के उम्मीदवार धर्मवीर शेखावत का नाम अभी वापस नहीं हुआ है.

    इन चेहरों पर टिकी नजर
    नाम वापसी के बाद अब धनंजय सिंह खींवसर, आशीष तिवाड़ी और मोहित यादव जैसे चेहरों पर नजर है. धनंजय सिंह चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे हैं. आशीष तिवाड़ी राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे हैं, जबकि मोहित यादव भाजपा विधायक जसवंत यादव के बेटे हैं. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इन तीनों ने अपने नामांकन वापस नहीं लिए हैं.

    29 सितंबर को होगा चुनाव
    RCA चुनाव के लिए 29 सितंबर को सुबह 11 बजे AGM होगी. इसके बाद 11:30 बजे से मतदान शुरू होगा. मतदान के बाद उसी दिन दोपहर करीब 1:30 बजे से मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे. RCA की आधिकारिक वेबसाइट पर भी 2026-29 चुनाव से जुड़ी अंतिम मतदाता सूची और चुनाव संबंधी सूचनाएं जारी की गई हैं.

    RCA चुनाव की प्रक्रिया पहले से ही कानूनी विवादों के बीच रही है. राजस्थान हाई कोर्ट के सामने जिला क्रिकेट संघों की सदस्यता और चुनाव में भागीदारी से जुड़े मामले भी पहुंचे हैं. 10 सितंबर के एक आदेश में कोर्ट ने सवाई माधोपुर जिला क्रिकेट संघ के एक गुट को 29 सितंबर के RCA चुनाव और AGM में अंतरिम तौर पर भाग लेने की अनुमति दी थी. अब नाम वापसी के बाद मुकाबला छह पदों पर दो-दो उम्मीदवारों के बीच रह गया है. ऐसे में 29 सितंबर का मतदान RCA की नई मैनेजिंग कमेटी की तस्वीर साफ करेगा.

    किसी भी पद पर निर्विरोध चुनाव नहीं
    नामांकन वापसी के बाद किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं होगा और सभी 6 पदों पर दो-दो प्रत्याशी आमने-सामने होंगे. चुनाव के लिए मतपेटी भी पहुंच चुकी है. अध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह खींवसर और बृजकिशोर उपाध्याय के बीच मुकाबला होगा. उपाध्यक्ष पद पर विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव और रतन सिंह शेखावत आमने-सामने हैं. सचिव पद पर पिंकेश कुमार जैन और मोहित यादव के बीच टक्कर होगी.

    कल होगी AGM, इसके बाद मतदान
    RCA की AGM कल सुबह 11 बजे होगी. इसमें 36 जिला संघ और 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. AGM के बाद सुबह 11:30 बजे से वोटिंग शुरू होगी. मतदान के बाद कल ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. संयुक्त सचिव पद पर विनोद सहारण और राजेश सारस्वत के बीच मुकाबला होगा. कोषाध्यक्ष पद पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी के बेटे आशीष तिवाड़ी और विष्णु प्रकाश अग्रवाल आमने-सामने हैं. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद पर धर्मवीर सिंह शेखावत और अरिष्ट सिंघवी के बीच सीधी टक्कर होगी.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Rajasthan Cricket Association
    Rajasthan News