App

दिवाली के बाद राजस्थान में प्रदूषण का विस्फोट! श्रीगंगानगर और खैरथल में AQI 350 के पार

राजस्थान में दिवाली की आतिशबाजी के बाद कई शहरों की हवा प्रदूषित हो गई है. CPCB की 9 नवंबर की AQI रिपोर्ट में खैरथल 362 और श्रीगंगानगर 350 AQI के साथ बेहद खराब श्रेणी में रहे. जयपुर समेत कई शहरों की हवा भी खराब श्रेणी में पहुंच गई है.

दिवाली के बाद राजस्थान में प्रदूषण का विस्फोट! श्रीगंगानगर और खैरथल में AQI 350 के पार
Image Credit: राजस्थान में AQI हाई!

राजस्थान में दिवाली की आतिशबाजी के बाद कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. प्रदेश के कई शहरों की हवा खराब और बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की 9 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे जारी AQI रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के श्रीगंगानगर में AQI 350 पहुंच गया है. वहीं खैरथल में AQI 362 के स्तर पर है. इसके अलावा अलवर, कोटपूतली, बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ समेत कई शहरों में भी हवा की गुणवत्ता चिंताजनक बनी हुई है.

खैरथल और श्रीगंगानगर की हवा सबसे ज्यादा खराब
AQI के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में खैरथल 362 के साथ सबसे खराब स्थिति में रहा. श्रीगंगानगर में AQI 350 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. अलवर में 313 और कोटपूतली में 305 AQI रिकॉर्ड हुआ.  इन शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंचने से लोगों की सांसों पर असर पड़ सकता है.

इसके अलावा बीकानेर में AQI 295, भिवाड़ी में 293, चूरू और हनुमानगढ़ में 274, पाली में 264, कोटा में 258 और जोधपुर में 255 दर्ज किया गया. ये सभी शहर खराब वायु गुणवत्ता की श्रेणी में शामिल रहे.

जयपुर समेत कई शहरों में भी हवा खराब
राजधानी जयपुर में AQI 227 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है. वहीं अजमेर में 231, भरतपुर में 237, चित्तौड़गढ़ में 249, झालावाड़ में 228 और जालोर में 220 AQI रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा जैसलमेर में 212, नागौर में 202, झुंझुनूं में 251, सवाई माधोपुर में 239, टोंक में 239, सिरोही में 231 और उदयपुर में 252 AQI दर्ज हुआ. इन शहरों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है.

प्रदेश के कुछ शहरों में प्रदूषण का स्तर तुलनात्मक रूप से कम दर्ज किया गया. बांसवाड़ा में AQI 172, बारां में 160, भीलवाड़ा में 147, बूंदी में 197, दौसा में 124, डूंगरपुर में 183, डीग में 162 और करौली में 186 दर्ज किया गया. इसी तरह किशनगढ़ में 148, प्रतापगढ़ में 141, राजसमंद में 167 और सीकर में 185 AQI रहा. ये शहर मध्यम श्रेणी में शामिल हैं.

खराब हवा में सावधानी बरतने की जरूरत
AQI के मानकों के अनुसार, 0 से 50 तक हवा अच्छी, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब और 301 से 400 बेहद खराब श्रेणी में आती है. खराब हवा में लंबे समय तक रहने से लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है. वहीं बेहद खराब वायु गुणवत्ता का लंबे समय तक संपर्क रहने पर सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे में राजस्थान के कई शहरों में प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More