SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan Crime: अफसरों के घर 'खजाना' ! एक के घर से मिला 43 लाख कैश, दूसरे के लॉकर में मिले सोना-चांदी

राजस्थान में ACB की कार्रवाई में दो सरकारी अफसरों के ठिकानों से चौंकाने वाली संपत्ति मिली. भरतपुर में रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद के घर से 43.38 लाख रुपये कैश और करीब 20 किलो चांदी बरामद हुई. वहीं, सांभरलेक के तत्कालीन थानाधिकारी राममिलन मीणा के बैंक लॉकरों से 5.25 किलो चांदी और 20 तोला सोना मिला. .

Written By Vishnu Prakash Sharma Edited By Sneha Aggarwal
Published: Sep 15, 2026, 07:49 PM IST | Updated: Sep 15, 2026, 08:11 PM IST
Image Credit: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई
Join

Rajasthan Crime: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई के बाद दो सरकारी अफसरों के ठिकानों से मिली संपत्ति ने चौंकाने वाली है. भरतपुर में 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार सहायक अभियंता के घर से 43 लाख 38 हजार 500 रुपये नगद और करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां मिली हैं. वहीं, सांभरलेक के थानाधिकारी रहे राममिलन मीणा के सरकारी क्वार्टर और बैंक लॉकरों से नगदी, वाहन, सोना-चांदी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिले हैं. अब एसीबी इन संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है.

भरतपुर में रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा इंजीनियर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने भरतपुर में 14 सितंबर को पंचायत समिति भुसावर के सहायक अभियंता गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था. ट्रैप कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी के रिहायशी मकान की तलाशी ली. गोविंद के घर से सामने आई बड़ी बरामदगी.

घर से 43 लाख कैश और 20 किलो चांदी बरामद
एसीबी के अनुसार, आरोपी के घर से 43 लाख 38 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं. इसके अलावा करीब 20 किलोग्राम चांदी की सिल्लियां भी मिली हैं यानी एक तरफ रिश्वत की रकम और दूसरी तरफ घर में मिला लाखों का कैश और चांदी का भंडार. जांच के दौरान हिंडौन कस्बे में स्थित दो दुकानों, मानसरोवर जयपुर में हाउसिंग बोर्ड के एक मकान और अन्य भू-संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. अब एसीबी इन संपत्तियों के स्वामित्व, स्रोत और आय के ज्ञात साधनों से संबंध की जांच करेगी.

50 हजार की रिश्वत लेते थानाधिकारी गिरफ्तार 
दूसरी बड़ी कार्रवाई एसीबी ने सांभरलेक के तत्कालीन थानाधिकारी राममिलन मीणा को 13 सितंबर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. ट्रैप के बाद एसीबी ने उनके सरकारी क्वार्टर और जयपुर स्थित आवास की तलाशी ली. एसीबी के मुताबिक, सांभरलेक थाना परिसर स्थित सरकारी क्वार्टर से 50 हजार रुपये नगद मिले. वहीं, आरोपी थानाधिकारी राम मिलन के नाम पंजीकृत ग्रैंड विटारा कार भी पाई गई. इसके बाद जयपुर के जगतपुरा स्थित महादेव नगर के आवास की तलाशी ली गई. एसीबी को आरोपी और उसके पिता के नाम से दो संयुक्त बैंक लॉकर होने की जानकारी मिली.

बैंक लॉकरों में मिला सोना-चांदी का भंडार
बैंक ऑफ इंडिया, एमआई रोड जयपुर और एसबीआई, मंडावरी दौसा स्थित इन लॉकरों की तलाशी ली गई. लॉकर खुलते ही सामने आया सोना-चांदी का बड़ा भंडार मिला. दोनों लॉकरों में 5.25 किलो चांदी और 20 तोला सोना मिला. एसीबी के मुताबिक, लॉकरों से करीब 5.25 किलोग्राम चांदी मिली, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 12.50 लाख रुपये है. वहीं, करीब 20 तोला सोने के आभूषण मिले, जिनकी अनुमानित कीमत 29 लाख रुपये आंकी गई है. अब एसीबी इन संपत्तियों के स्रोत और ज्ञात आय से संबंध की जांच करेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES