भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /'ब्याज पर ब्याज' का खौफनाक खेल: पिकअप से कुचलकर पिता-पुत्र को मारा, ऐसे अजमेर से दबोचा गया आरोपी!

'ब्याज पर ब्याज' का खौफनाक खेल: पिकअप से कुचलकर पिता-पुत्र को मारा, ऐसे अजमेर से दबोचा गया आरोपी!

Pratapgarh News: प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पिता-पुत्र की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कुशाल खान पठान को अजमेर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार 7 लाख रुपये के विवाद में परिवार के साथ मिलकर वारदात की गई.

Written BySandhya Yadav
Published: Sep 17, 2026, 11:35 AM IST|Updated: Sep 17, 2026, 12:55 PM IST
joinshare
'ब्याज पर ब्याज' का खौफनाक खेल: पिकअप से कुचलकर पिता-पुत्र को मारा, ऐसे अजमेर से दबोचा गया आरोपी!
Image Credit: प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पिता-पुत्र की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Pratapgarh News: प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पिकअप से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को अजमेर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार वारदात के पीछे रुपयों का विवाद था और आरोपी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है.

सात लाख रुपये के लेनदेन को लेकर था विवाद
पुलिस के मुताबिक 6 सितंबर को मोखमपुरा निवासी जावेद खान पठान ने प्रतापगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जावेद ने बताया कि उसके पिता शाहबाज खान पठान ने करीब तीन साल पहले गोवर्धनपुरा निवासी कुशाल खान पठान से सात लाख रुपये उधार लिए थे. इसमें से कुछ राशि वापस भी की जा चुकी थी, लेकिन कुशाल खान ब्याज पर ब्याज जोड़कर रकम की मांग कर रहा था.

इसी आर्थिक विवाद के बीच 6 सितंबर को शाहबाज खान पठान और उनके बेटे शोयब खान पठान मोटरसाइकिल से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अवलेश्वर टोल से आगे बसाड़ की सरहद में प्रतापगढ़-मंदसौर रोड पर पीछे से आई पिकअप ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों की मौत हो गई.

150 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. वारदात की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गईं. बांसवाड़ा से मोबाइल फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से लेकर मध्य प्रदेश के मंदसौर तक करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश करती रही.

अजमेर दरगाह क्षेत्र में छिपा था आरोपी
13 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित मुख्य आरोपी कुशाल खान पठान अजमेर में है. बताया गया कि वह दरगाह क्षेत्र और रेलवे स्टेशन के आसपास किसी होटल, मुसाफिरखाने या गेस्ट हाउस में छिपा हुआ है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम अजमेर पहुंची. वहां अभय कमांड सेंटर के कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की गई. पुलिसकर्मियों ने भेष बदलकर दरगाह क्षेत्र की गलियों में पैदल तलाशी ली. इसी दौरान दरगाह के पास एक गली में कुशाल खान दिखाई दिया. टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया.

पूछताछ में परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिका सामने आने का दावा
पुलिस ने कुशाल खान पठान, पिता दिलावर खान पठान, उम्र 48 वर्ष, निवासी गोवर्धनपुरा, थाना हथुनिया, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर शाहबाज और शोयब को पिकअप से टक्कर मारने की बात स्वीकार की है.

आरोपी को 15 सितंबर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका पीसी रिमांड मिला. अब जांच टीम उससे वारदात में शामिल अन्य लोगों और कथित साजिश को लेकर पूछताछ कर रही है.

आरोपी के खिलाफ पहले से 11 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कुशाल खान पठान थाना हथुनिया का हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी है. उसके खिलाफ पहले से 11 प्रकरण दर्ज बताए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में वारदात में इस्तेमाल पिकअप को भी जब्त कर लिया है. अब जांच का फोकस घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और कथित षडयंत्र की पूरी कड़ी सामने लाने पर है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Udaipur News