SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

155 वोटों से जीतकर सरपंच बनी थीं शैलू कंवर, पद संभालने से पहले ही जिंदगी ने छोड़ा साथ! एयरगन से छर्रे लगने पर दर्दनाक मौत

नागौर के टुंकलिया गांव की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू कंवर राजपुरोहित की एयरगन साफ करते समय छर्रे लगने से मौत हो गई. उन्होंने पंचायत चुनाव में 155 वोटों से जीत दर्ज की थी.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 25, 2026, 06:41 IST | Updated: Nov 25, 2026, 06:47 IST
Image Credit: एयरगन साफ करते वक्त छर्रा लगने से नवनिर्वाचित सरपंच शैलू कंवर की मौत.
Join

नागौर जिले की ग्राम पंचायत टुंकलिया की नवनिर्वाचित सरपंच शैलू कंवर राजपुरोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयरगन साफ करते समय छर्रे लगने से उनकी जान गई. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.

एयरगन साफ करते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, घटना के समय शैलू कंवर एयरगन साफ कर रही थीं. इसी दौरान अचानक एयरगन का ट्रिगर दब गया और छर्रे उनके सीने में जा लगे. इससे वह घायल हो गईं. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और ग्रामीणों में शोक छा गया.

यह भी पढे़ं- दूल्हा बनने वाले थे लेबर इंस्पेक्टर योगेश कुमार, सड़क हादसे में चली गई जान, मचा कोहराम

हाल ही में बनी थीं सरपंच
शैलू कंवर राजपुरोहित नागौर जिले में मेड़ता रोड-गोटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत टुंकलिया से हाल ही में सरपंच निर्वाचित हुई थीं. पंचायत चुनाव में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुमन को 155 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी. चुनाव परिणाम के बाद गांव में खुशी का माहौल था, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया.

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया
हादसे की सूचना मिलने पर गोटन थाना प्रभारी सुमन चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को गोटन के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया. पुलिस के अनुसार, परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.

यह भी पढे़ं- कांग्रेस को रोकने के लिए क्या साथ आएंगे BJP और BAP? बांसवाड़ा से सलूम्बर तक उलझा जिला प्रमुख का गणित

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जानकारी में एयरगन साफ करते समय ट्रिगर दबने और छर्रे लगने की बात सामने आई है. नवनिर्वाचित सरपंच की अचानक मौत से टुंकलिया सहित आसपास के गांवों में शोक का माहौल है.

घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए पुलिस जरूरी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मौत को लेकर प्रारंभिक जानकारी ही सामने आई है.
 

Reporter- Damodar Inaniyan

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES