SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

AI से बॉलीवुड को बड़ा खतरा 'ड्रीम गर्ल 2' और 'मुझसे शादी करोगी' के एक्टर को किस बात का डर? अजमेर दरगाह में मांगी यह दुआ

बॉलीवुड अभिनेता मास्टर जावेद हैदर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे. उन्होंने बॉलीवुड की सलामती के लिए दुआ मांगी और AI को फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि कलाकारों के पास काम नहीं आ रहा.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 24, 2026, 14:14 IST | Updated: Nov 24, 2026, 14:25 IST
Image Credit: अजमेर शरीफ में कव्वाली की महफिल में खोए दिग्गज कलाकार.
Join

बॉलीवुड अभिनेता मास्टर जावेद हैदर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे. यहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैहि की बारगाह में अकीदत की चादर और फूल पेश किए. उन्होंने बॉलीवुड की सलामती, खुशहाली और कामयाबी के लिए दुआ मांगी. उनके साथ उनके साथी भी मौजूद रहे.

खादिम ने कराई जियारत
दरगाह के खादिम और बॉलीवुड दुआगो सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने जावेद हैदर को जियारत कराई. इसके बाद दस्तारबंदी कर उन्हें तबर्रुक दिया गया. जावेद हैदर ने ख्वाजा साहब का शुक्राना अदा किया और जिंदगी में खुशियों तथा कामयाबी की दुआ मांगी.

AI को बताया फिल्म इंडस्ट्री के लिए खतरा
जियारत के बाद मीडिया से बातचीत में जावेद हैदर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को बॉलीवुड के लिए बड़ा खतरा बताया. उनका कहना है कि AI से फिल्म इंडस्ट्री को नुकसान हो रहा है और कलाकारों के पास काम नहीं आ रहा. उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले समय में AI फिल्म दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.

यह भी पढे़ं- राजस्थान में बॉलीवुड हसीनाएं: ‘द रॉयल्स 2’ के लिए जयपुर आईं नोरा फतेही, सेलिना जेटली को देख धड़के दिल

12 दिसंबर को चादर पेश करने में होंगे शामिल
जावेद हैदर ने कहा कि वह 12 दिसंबर को ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स पर बॉलीवुड की ओर से पेश की जाने वाली चादर में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब के करम से बॉलीवुड के नामवर सितारों को भी यहां से कामयाबी मिली है. ऐसे में सभी के हक में खुशियों की दुआ की जाती है.

कव्वाली का लिया आनंद
दरगाह जियारत के दौरान जावेद हैदर ने पायती गेट के दालान में सूफियाना कव्वाली का आनंद लिया. उन्होंने इस पल को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया.

500 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
जावेद हैदर बचपन से फिल्मों में नजर आते रहे हैं. उनके फिल्मी सफर में खुदगर्ज, काला बाजार, घर हो तो ऐसा, सूरमा भोपाली, ड्रीम गर्ल 2, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, राम जाने और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्में शामिल हैं. वह अब तक 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी कई वेब सीरीज भी आने वाली हैं.

Reporter- Mohammad Khan

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES