SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जोधपुर में अवैध माइनिंग की ब्लास्टिंग से दहशत: सरकारी स्कूल समेत कई मकानों में आई दरारें, ग्रामीण बोले- ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया

Jodhpur Mining Blast: जोधपुर के बुझावड़ गांव में माइनिंग ब्लास्ट के बाद सरकारी स्कूल समेत कई मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है. तेज धमाके से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. शिकायत के बाद JDA और माइनिंग विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

Written By Aman Singh
Published: Sep 28, 2026, 03:05 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 03:17 PM IST
Image Credit: AI Generated Image
Join

Jodhpur Mining Blast: राजस्थान के जोधपुर शहर के बुझावड़ गांव में अवैध माइनिंग को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बीच रविवार को हुई ब्लास्टिंग से सरकारी स्कूल सहित कई मकानों में दरारें आने का मामला सामने आया है. ब्लास्टिंग के दौरान तेज धमाके से लोग दहशत में आ गए. 

ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो- ग्रामीण

ब्लास्टिंग के बाद हुए धमाके ने सबको झकझोर कर रख दिया. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो. घरों की छतें हिलने लगीं और दीवारों में दरारें दिखाई देने लगीं. इससे लोगों को मकान गिरने का डर सताने लगा. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से माइनिंग गतिविधियां चल रही हैं. रविवार को अवकाश के दिन ब्लास्टिंग किए जाने के बाद कई मकानों को नुकसान पहुंचा.

लंबे समय से चल रही माइनिंग गतिविधियां

लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना देने और शिकायत करने का दावा किया, लेकिन उनका आरोप है कि शुरुआत में मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा. ग्रामीणों ने कहा कि वे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं. बार-बार मकानों की मरम्मत करवाना उनके लिए आर्थिक रूप से मुश्किल है. ऐसे में हर ब्लास्ट के बाद उन्हें मकानों की सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है.

अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश

ज़ी मीडिया पर मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल जांच के निर्देश दिए. इसके बाद JDA और माइनिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची. चूंकि बुझावड़ क्षेत्र में कुछ माइनिंग गतिविधियां JDA के क्षेत्राधिकार में आती हैं. इसलिए दोनों विभागों की ओर से संयुक्त रूप से पूरे मामले की जांच की जा रही है. माइनिंग विभाग के एमई शांतिलाल भी मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान माइनिंग में उपयोग किए जा रहे दो ट्रैक्टर और एक JCB मशीन को कब्जे में लेकर गंगाना पुलिस चौकी भेजा गया.

अवैध माइनिंग और ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग

अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कुछ वैध माइनिंग गतिविधियां भी हैं, जबकि कुछ गतिविधियों के अवैध होने की शिकायतें हैं. इसलिए यह जांच की जा रही है कि ब्लास्टिंग किस स्थान पर और किसकी ओर से की गई तथा मकानों में आई दरारों की वजह क्या रही. अधिकारियों ने कहा कि जांच के बाद यदि किसी की लापरवाही या अवैध गतिविधि सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध माइनिंग और ब्लास्टिंग पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES