SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पिलानी में लिव-इन में रह रही थी 2 बच्चों की मां: पति ने घर में घुस की पार्टनर की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

झुंझुनूं के पिलानी में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे राजेश उर्फ सोनू कुमावत की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. वारदात का आरोप महिला के पति सतीश जाट पर है. परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 26, 2026, 08:05 PM IST | Updated: Oct 26, 2026, 08:19 PM IST
Image Credit: 12 साल पहले हुई थी शादी
Join

झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में रविवार रात लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला के साथ रहने वाले युवक की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने का आरोपी महिला का पति बताया जा रहा है. आरोपी घर में घुसकर युवक पर हमला करने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन परिजनों ने उसे पकड़ लिया.

आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज की भी जांच 
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है. वारदात से पहले आरोपी के घर में घुसने का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस ने मौके से चाकू जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही थी चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

चाकू से हमले की सूचना 
चिड़ावा वृत्ताधिकारी गौरव गुर्जर के अनुसार, 25 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिलानी के नायकों के मोहल्ले में राजेश नाम के युवक पर चाकू से हमला किया गया है और वह घायल अवस्था में है. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को पिलानी के बिरला अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर, इलाज के दौरान मौत
हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान राजेश उर्फ सोनू कुमावत उर्फ माइकल के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, घटना के समय राजेश अपने कमरे में सरस्वती के साथ था. इसी दौरान सतीश जाट घर में घुसा और राजेश पर चाकू से हमला कर दिया. शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो राजेश खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा था.

परिजनों ने आरोपी को पकड़ा
आरोपी के हाथ में खून से सना चाकू था. परिजनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह चाकू लहराने लगा. बाद में परिजनों ने उसे काबू कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस के अनुसार, आरोपी सतीश भी घटना के दौरान घायल हो गया. उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. वह पुलिस हिरासत में है.

12 साल पहले हुई थी शादी 
पुलिस अधिकारी के अनुसार, सतीश जाट और सरस्वती की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी और उनके दो बच्चे हैं. करीब छह महीने पहले सरस्वती राजेश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी. संबंध को लेकर पहले भी विवाद हुआ था. पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले रिपोर्ट दर्ज हुई थी और अदालत में बयान भी हुए थे. महिला ने राजेश के साथ रहने की इच्छा जताई थी.

यह भी पढ़ेंः झुंझुनूं में बदमाशों की दबंगई: जीप से पीछा कर दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से पीटा

पुलिस प्रारंभिक जांच में इसी विवाद को वारदात का संभावित कारण मान रही है. चिड़ावा वृत्ताधिकारी गौरव गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से चाकू जब्त कर लिया है. आरोपी के घर में प्रवेश करने का घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की जानकारी भी सामने आई है. पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया था. मृतक के पिता की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे का अनुसंधान जारी है. 

Report- Sandeep Kedia 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES