App

'ओम- चैप्टर 1: उधिराम' में दिखा साई पल्लवी का नया अंदाज, धनुष-ममूटी की फिल्म में IPS अफसर सुलझाएंगी गुत्थी

धनुष और ममूटी स्टारर ओम चैप्टर 1 उधिराम की फिल्म में साई पल्लवी नित्या रेड्डी के रोल में नजर आएंगी. एक्ट्रेस स्क्रीन पर IPS अफसर के किरदार में नजर आएंगी. स्क्रीन पर उनका दमदार अंदाज देखने को मिलेगा.

'ओम- चैप्टर 1: उधिराम' में दिखा साई पल्लवी का नया अंदाज, धनुष-ममूटी की फिल्म में IPS अफसर सुलझाएंगी गुत्थी
Image Credit: धनुष-ममूटी की फिल्म में साई पल्लवी का पुलिस अवतार

ओम चैप्टर 1 उधिराम द ब्लड वुड का नया वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साई पल्लवी पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस स्क्रीन पर IPS अफसर नित्या रेड्डी के रोल में नजर आएंगी. साई पल्लवी जरूरी जांच ओम की कमान संभालती हैं. बड़े पर्दे पर साई पल्लवी दमदार भूमिका में नजर आएंगी. IPS अफसर के किरदार में स्क्रीन पर उनका साहस और एक्शन देखने को मिल सकता है.

नित्या रेड्डी बनीं साई पल्लवी

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी फिल्म की एक झलक शेयर की गई है. पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- एक बेहतरीन कलाकार, आप हमेशा सबको हैरान कर देती हैं, उन्होंने साई पल्लवी को OM की नायडुपेटा अम्मायी और IPS अधिकारी नित्या रेड्डी के रूप में पेश किया है.

 

वहीं वीडियो में दिखाया गया है कि नित्या रेड्डी नेचर के खिलाफ अपराध की जांच करती है. जिसका संबंध आंध्र प्रदेश के रेड गोल्ड से है. नित्या लाल सोने को बचाने के लिए ओम ऑपरेशन की कमान संभालती हैं. वहीं, वीडियो में साई पल्लवी और धनुष के बीच केमिस्ट्री देखने को मिलती है. वीडियो में इमोशनल सीन भी देखने को मिलते हैं.

कब रिलीज होगी ओम चैप्टर 1

राजकुमार पेरियासामी निर्देशन में बनी फिल्म ओम चैप्टर 1 उधिराम दा ब्लड वुड 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी. फिल्म में साई पल्लवी धनुष, ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला नजर आएंगे. साई अभ्यंकर ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया, साथ फिल्म को प्रोड्यूस किया. फिल्म सिनेमैटोग्राफी एझिल अरासु के.ने की है.

मां सीता के रोल में नजर आएंगी साई पल्लवी

साई पल्लवी नितेश तिवारी की फिल्म में मां सीता के रोल में नजर आएंगी. एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म रामायण का प्रमोशन कर रही हैं. फिल्म प्रमोशन के दौरान साई पल्लवी ने बताया था कि मां सीता का रोल करने से पहले उन्होंने मां सीता से आशीर्वाद लिया था. फिल्म रामायण 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे.

रामायण फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है. रामायण फिल्म को भव्य अंदाज में बनाया गया है. फिल्म में रावण के किरदार में यश ने हर किसी का दिल जीत लिया है. अब देखना होगा कि स्क्रीन पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की रामायण फिल्म लोगों को पसंद आएगी या नहीं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More