App

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 : सड़क, बिजली, पानी नहीं, अब कुंवारों की शादी बना चुनावी मुद्दा !

पंचायत चुनावों में आमतौर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे ही चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार राजस्थान के झुंझुनूं जिले में चुनावी चर्चाओं में विकास के वादों के बीच कुंवारे युवकों की शादी और सगाई भी चुनावी बहस का बड़ा हिस्सा बन गई है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब चुटकियां ली जा रही हैं.

राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 : सड़क, बिजली, पानी नहीं, अब कुंवारों की शादी बना चुनावी मुद्दा !
Image Credit: jhunjhunu panchayat election

जब सरपंच प्रत्याशी ने ली कुंवारों की शादी की गारंटी
दरअसल कुछ दिन पहले नवलगढ़ उपखंड के झाझड़ गांव में भावी सरपंच प्रत्याशी अनिता सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. अनिता सैनी ने अपने भाषण में वादा किया था कि सरपंच बनने के बाद वे गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की पूरी गारंटी लेंगी. सोशल मीडिया ये गारंटी वायरल हो गयी.

सूरजगढ़ विधायक का वादा: 'लड़के की सगाई भी करवा दूंगा'
सरपंच प्रत्याशी के बाद अब सूरजगढ़ से कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, ये  वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है, जब विधायक श्रवण कुमार पंचायत समिति सूरजगढ़ के वार्ड नंबर चार से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह डैला के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे और विधायक ने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा, “सुनो ! ईमानदारी से बोल रहा हूं. काकोड़ा पंचायत के लोग कोई भी काम बोल देना, वो ही काम कर दूंगा. कोई लड़के की सगाई करवानी होगी तो वो भी करवा दूंगा. विधायक का ये बयान सामने आते ही पंचायत चुनाव के माहौल में शादी-सगाई की गारंटी की चर्चाएं और तेज हो गईं.

विकास के वादों के बीच शहनाई बजवाने की सुगबुगाहट
राजस्थान में पंचायत चुनाव में जहां एक तरफ चुनावी सभाओं में पानी ,बिजली और स्कूल अस्पतालों की सूरत बदलने जैसे पारंपरिक वादे गूंजते हैं, वहीं झुंझुनूं में शादी और सगाई करवाने के इन बयानों ने चुनाव को एक दिलचस्प मोड़ दे दिया है. पहले एक भावी सरपंच प्रत्याशी की तरफ से शादी की गारंटी और अब एक विधायक की तरफ से सगाई करवाने के वादे ने लोगों को हल्के-फुल्के अंदाज में ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या अब विकास के एजेंडे में कुंवारों के घर शहनाई बजवाने की जिम्मेदारी भी शामिल हो गई है ? 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More