SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झुंझुनूं की लड़की का ऐलान: सरपंच बनने का मौका दीजिए, गांव के कुंवारों की शादी करवाऊंगी

Jhunjhunu News: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की अनिता सैनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सरपंच चुनाव लड़ने की बात कहते हुए उन्होंने 24 घंटे एंबुलेंस सुविधा और गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने का वादा किया है. हालांकि, उनके चुनाव लड़ने की स्थिति अभी साफ नहीं है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 09, 2026, 03:36 PM IST | Updated: Oct 09, 2026, 03:46 PM IST
Image Credit: अनिता सैनी का सरपंच चुनाव से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
Join

Jhunjhunu News: राजस्थान में पंचायत चुनावों की सरगर्मियों के बीच झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ उपखंड के झाझड़ गांव की एक युवती चर्चा में है. अनीता सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह सरपंच का चुनाव लड़ने की बात कहते हुए गांव के विकास के लिए दो खास वादे करती नजर आ रही हैं. इनमें पहला वादा गांव में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने का है, जबकि दूसरा वादा गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने से जुड़ा है. उनके इन वादों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनीता सैनी का वीडियो
वायरल वीडियो में अनीता सैनी बताती हैं कि उन्होंने पहले भी सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उस वीडियो पर कई लोगों ने टिप्पणियां कर उनका समर्थन किया था. अब वह चाहती हैं कि उनकी बात झाझड़ गांव के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे.

इसके लिए उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उनके कोई रिश्तेदार या परिचित झाझड़ गांव में रहते हैं, तो उन्हें भी यह वीडियो भेजें. अनीता का कहना है कि गांव के लोगों तक उनका संदेश पहुंचना चाहिए, ताकि वे उनके विचारों और वादों के बारे में जान सकें.

पहला वादा: गांव में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा
अनीता सैनी का कहना है कि गांव का विकास करवाना किसी भी सरपंच की जिम्मेदारी होती है लेकिन उन्होंने गांव के लोगों के सामने दो ऐसी शर्तें रखी हैं, जिन्हें पूरा करने का वादा किया है. उनका पहला वादा झाझड़ गांव में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने का है. यह सुविधा गांव के लोगों के लिए जरूरी साबित हो सकती है, खासकर आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए. हालांकि, इस सुविधा को किस तरह उपलब्ध करवाया जाएगा, इसकी विस्तृत जानकारी वीडियो में सामने नहीं आई है.

दूसरा वादा: गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने की जिम्मेदारी
अनीता सैनी का दूसरा वादा सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रहा है. उन्होंने कहा कि गांव में जिन युवकों की शादी नहीं हो पा रही है, उनके लिए रिश्ता तलाशने और शादी करवाने की जिम्मेदारी वह लेंगी. वीडियो में वह कहती हैं कि जरूरत पड़ने पर रिश्ते तलाशने के लिए दूसरे गांवों में भी जाएंगी. इतना ही नहीं, उन्होंने बिहार तक जाकर प्रयास करने की बात भी कही है. उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है.

चुनाव लड़ने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं
अनीता सैनी वीडियो में ग्रामीणों से एक बार उन्हें वोट देकर सरपंच बनाने की अपील करती दिखाई देती हैं. उनके अनूठे वादों को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. जहां एंबुलेंस की सुविधा का वादा गांव की सार्वजनिक जरूरत से जुड़ा है, वहीं कुंवारे युवकों की शादी करवाने की गारंटी चर्चा का खास विषय बनी हुई है. फिलहाल, अनीता सैनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, लेकिन उनके वास्तव में सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है. इसके बावजूद उनके वादों ने झाझड़ गांव के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES