SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना डिग्री कर रहा था इलाज: झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा, 75 तरह की दवाइयां की जब्त

झालावाड़ के अकतासा गांव में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने कथित झोलाछाप डॉक्टर के 'जय माता दी क्लिनिक' पर छापा मारा और लगभग 40 हजार रुपये की 75 प्रकार की दवाइयां जब्त की. जांच में क्लिनिक संचालक के पास मेडिकल डिग्री, दवा बिक्री का लाइसेंस और दवाइयों के बिल नहीं मिले. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 15, 2026, 02:15 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 02:21 PM IST
Image Credit: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Join

Jhalawar News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के असनावर थाना क्षेत्र के अकतासा गांव में औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर कार्रवाई की. कार्रवाई के दौरान जांच करने पहुंची टीम को किसी भी तरह का इलाज करने की डिग्री और लाइसेंस झोलाछाप डॉक्टर के पास नहीं मिला.

क्लिनिक से 40 हजार रुपये की दवाइयां जब्त
वहीं, मौके से जांच टीम को करीब 40 हजार रुपये कीमत की विभिन्न प्रकार की दवाइयां भी मिली है, जिसके बिल भी जांच टीम को नहीं मिले. इस पर औषधि नियंत्रण विभाग की टीम ने मौके से सभी दवाइयां जप्त की. आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई भी की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में युवक ने खाया कॉकरोच मारने का जहर, कलेक्शन मैनेजर पर लगाए गंभीर आरोप
 

गोपनीय शिकायत के बाद की कार्रवाई 
जानकारी के अनुसार, गांव में रवि जाटव नामक व्यक्ति 'जय माता दी क्लिनिक' संचालित कर एलोपैथिक प्रैक्टिस कर रहा था. मरीजों को बिना बिल के दवाइयां भी दे रहा था. मामला तब सामने आया जब औषधि नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी को मेल पर गोपनीय शिकायत मिली.

न डिग्री मिली, न दवा बिक्री का लाइसेंस
जांच के दौरान दवाईयों के भंडारण और बिक्री का लाइसेंस नहीं मिला. एलोपैथिक चिकित्सा कर रहे आरोपी के पास रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर का कोई प्रमाण-पत्र भी नहीं मिला. टीम को क्लिनिक से करीब 40 हजार रुपये की 75 प्रकार की दवाएं मिलीं. इनमें गर्भपात या गर्भनिरोधक से संबंधित दवाएं भी शामिल थी. आरोपी इनके बिल भी प्रस्तुत नहीं कर सका.

यह भी पढ़ेंः अलवर में प्यार के नाम पर धोखा: शादी का झांसा, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी

कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने दवाईयों को जप्त कर लिया. औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा अब आरोपी झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की कार्रवाई की जा रही है.  

मेडिकल स्टोर्स की होगी जांच
इसके साथ आरोपी से पूछताछ में बिना बिल की कोटा और झालावाड़ के मेडिकल स्टोर्स से भी खरीदी गई, जिसको लेकर जांच की जाएगी.  वहीं,  औषधि नियंत्रण विभाग ने तीन तरह की दवाईयों के नमूने जांच के लेकर सीलबंद कर जांच के लिए भेजे. विभाग ने इस पूरी कार्रवाई की वीडियो भी बनाई.

Report- Mahesh Parihar

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES