जैसलमेर में दर्दनाक हादसा: मां सड़क पर तड़पती रही, पास खड़ा बच्चा रहा बिलखता...
जैसलमेर के मोहनगढ़ क्षेत्र में बांकलसर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका पिछला पैर टूट गया. घायल मां को देखकर उसका मासूम बच्चा पास खड़ा होकर बिलखता रहा. सूचना पर 1962 पशु चिकित्सा हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार किया.
Jaisalmer News: राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के बांकलसर रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य पशु ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हो गई. सड़क पार कर रही ऊंटनी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में ऊंटनी का पिछला पैर टूट गया, जिससे वह सड़क किनारे दर्द से तड़पती रही.
मां की हालत देखकर बिलखता रहा बच्चा
वहीं, अपनी मां की गंभीर हालत देखकर ऊंटनी का मासूम बच्चा पास ही खड़ा होकर बिलखता रहा. मां और बच्चे के बीच का यह भावुक दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों और ऊंटनी के मालिक की आंखें भी नम हो गई.
तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, बांकलसर रोड पर ऊंटनी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऊंटनी का पिछला पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे गिर गई. घायल ऊंटनी दर्द से कराहती रही और बार-बार उठने की कोशिश करती रही लेकिन पैर टूटने के कारण वह खड़ी नहीं हो सकी.
मां के पास खड़ा रहा मासूम
हादसे के बाद ऊंटनी का मासूम बच्चा अपनी मां के पास ही खड़ा रहा. मां को दर्द से तड़पता देख बच्चा लगातार बिलखता रहा. मां-बेटे के बीच का यह भावुक दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखे नम हो गई. ऊंटनी के मालिक असलम खान के सामने उसका पशु दर्द से तड़पता रहा. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संबंधित हेल्पलाइन को सूचना दी.
1962 हेल्पलाइन की टीम ने किया उपचार
सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1962 की टीम मौके पर पहुंची और घायल ऊंटनी की स्थिति का जायजा लेकर प्राथमिक उपचार किया. टीम ने तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया. हादसे में ऊंटनी गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे आगे के उपचार की आवश्यकता है.
सड़क सुरक्षा को लेकर उठी मांग
इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भी मांग करते हुए कहै कि कि क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि सड़क पर घूमने वाले पशुओं और वाहन चालकों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके. हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क पर पशुओं की सुरक्षा का मुद्दा सामने ला दिया है.
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा भावुक मामला
इससे पहले भी जिले में इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए. कुछ महीने पहले जैसलमेर जिले के लाठी इलाके ट्रेन की चपेट में आने से एक ऊंटनी की मौत हो गई थी. इसके बाद उसका बच्चा अपनी मृत मां को सोता समझ उसके पास तीन दिन तक बैठाकर रोता रहा.
Report- Shankar Dan