)
जयपुर के शास्त्री नगर की स्वामी बस्ती में गणेश स्वामी की मौत के मामले में पुलिस आज आरोपी अरशद को कोर्ट में पेश करेगी. गुरुवार को थार चालक ने पैदल जा रहे गणेश को पहले टक्कर मारी और फिर गाड़ी रिवर्स कर उसे कुचल दिया था. घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
18 भाई-बहनों की मौत के बाद हुआ था जन्म
गणेश स्वामी अपने परिवार का इकलौता बेटा था. बताया गया है कि 18 भाई-बहनों की मौत के बाद उसका जन्म हुआ था. पुलिस अब आरोपी से हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें - जोधपुर के उम्मेद अस्पताल की महिला रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, हॉस्टल का कमरा नंबर 312 सीज, जांच में जुटी पुलिस
खबर अपडेट की जा रही है