SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कुर्सी का ऐसा जुनून: फागी में वोट मांगने के लिए एक महीने से नंगे पांव घूम रहे हैं ये सरपंच प्रत्याशी

जयपुर के फागी की परवण पंचायत में सरपंच प्रत्याशी प्रधान चौधरी पत्नी के साथ कनक दंडवत कर वोट मांग रहे हैं. वे एक महीने से नंगे पैर घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं. उनका अनोखा तरीका चर्चा में है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 03, 2026, 08:02 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 08:06 AM IST
Image Credit: फागी की परवण पंचायत में प्रधान चौधरी सरपंच पद के उम्मीदवार हैं.
Join

जयपुर जिले के फागी क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है. गांव की सरकार बनाने के लिए सरपंच पद के दावेदार पूरी ताकत लगा रहे हैं. इसी बीच परवण पंचायत से सरपंच पद के उम्मीदवार प्रधान चौधरी का चुनाव प्रचार चर्चा का विषय बना हुआ है. वे अपनी पत्नी के साथ कनक दंडवत लगाकर ग्रामीणों से वोट मांग रहे हैं. उनका यह वीडियो दूदू विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

एक महीने से नंगे पैर घर-घर जाकर मांग रहे वोट
सरपंच चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रधान चौधरी ने अनोखा संकल्प लिया है. वे पिछले एक महीने से नंगे पैर गांव में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं. इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ कनक दंडवत लगा रही हैं. उनके इस तरीके को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट रही है. वहीं, ग्रामीणों ने गांव में बुलाकर उनका स्वागत भी किया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव का महासंग्राम शुरू, 27 जिलों में वोटिंग; 1.06 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

जयपुर की 5 पंचायत समितियों में आज मतदान
इधर, पंचायत चुनाव 2026 के तीसरे चरण में आज जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. इस चरण में कुल 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1 लाख 93 हजार 206 पुरुष और 1 लाख 81 हजार 609 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदाता सूची में एक ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल है.

442 मतदान केंद्रों पर हो रही वोटिंग
जिले की पांच पंचायत समितियों में कुल 442 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिला परिषद के 11 वार्डों में 32 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि पंचायत समितियों के 77 वार्डों में 232 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इस तरह कुल 264 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.

चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर पंचायत समितियों में मतदान कराया जा रहा है. जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 से 37 तक भी वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव परिणामों को लेकर उम्मीदवारों और समर्थकों की नजरें मतदान प्रक्रिया पर टिकी हैं.

खबर अपडेट की जा रही है....

Reporter- Dilip Choudhary

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES