App
Live Now

Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव का महासंग्राम शुरू, 27 जिलों में वोटिंग; 1.06 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला

Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live Updates: राजस्थान के 27 जिलों में 3 नवंबर को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होगा. 8,166 उम्मीदवारों के लिए 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे. मतदान के लिए 11,869 केंद्र बनाए गए हैं.

Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live: राजस्थान पंचायत चुनाव का महासंग्राम शुरू, 27 जिलों में वोटिंग; 1.06 करोड़ मतदाता करेंगे फैसला
Image Credit: Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live Updates.

Rajasthan Panchayat Elections 2026 Live Updates: राजस्थान के लिए आज का दिन बेहद खास है. राजस्थान के 27 जिलों में 3 नवंबर को पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान होगा. इस चरण में जिला परिषद के 116 वार्डों में 377 और पंचायत समिति के 2,119 वार्डों में 7,789 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. कुल 8,166 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 1 करोड़ 6 लाख 81 हजार 567 मतदाता करेंगे. प्रदेश की 116 पंचायत समितियों में मतदान के लिए 11,869 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चुनाव में कई सीटों पर राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, जबकि कुछ जगहों पर स्थानीय नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई है. प्रमुख उम्मीदवारों के चुनावी समीकरण, ग्रामीण मतदाताओं के मुद्दे और मतदान प्रतिशत पर सभी की नजर रहेगी. राजस्थान से जुड़ी सभी खबरों से रूबरू रहने के लिए पढ़ते रहें ZEE Rajasthan लाइव ब्लॉग.
 

03 Nov 2026 07:46 IST (IST)

धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों में कुल 4,12,371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें सैपऊ पंचायत समिति में 1,40,229, धौलपुर में 1,33,023 और बाड़ी में 1,39,119 मतदाता शामिल हैं. सैपऊ में 74,076 पुरुष और 66,153 महिला मतदाता हैं. धौलपुर पंचायत सम

धौलपुर जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में 2,020 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. जिला पुलिस के साथ आरएएसी, कोटा पुलिस, होमगार्ड और दूरसंचार के जवानों को भी तैनात किया गया है. जिले के 426 मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. इसके लिए 49 मोबाइल पार्टियां लगातार गश्त करेंगी और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सशस्त्र बल तैनात रहेगा. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए 12 सुपरवाइजरी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. एएसपी वैभव शर्मा को चुनाव सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा चार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सात डीएसपी भी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे.

 
 
 

03 Nov 2026 07:46 IST (IST)

धौलपुर: 4.12 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

धौलपुर जिले की तीन पंचायत समितियों में कुल 4,12,371 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें सैपऊ पंचायत समिति में 1,40,229, धौलपुर में 1,33,023 और बाड़ी में 1,39,119 मतदाता शामिल हैं. सैपऊ में 74,076 पुरुष और 66,153 महिला मतदाता हैं. धौलपुर पंचायत समिति में 71,086 पुरुष और 61,937 महिला मतदाता मतदान करेंगे. वहीं, बाड़ी में 76,161 पुरुष और 62,958 महिला मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

 

03 Nov 2026 07:45 IST (IST)

धौलपुर: लुहारी सेंटर के बूथ संख्या 88 पर ईवीएम में खराबी, मतदान शुरू नहीं

धौलपुर जिले के लुहारी सेंटर पर बूथ संख्या 88 में अभी मतदान शुरू नहीं हो पाया है. यहां ईवीएम मशीन में कुछ खराबी आने के कारण मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है. मशीन की खराबी को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

 

03 Nov 2026 07:44 IST (IST)

सवाई माधोपुर: बामनवास और बौली पंचायत समितियों में मतदान शुरू

सवाई माधोपुर जिले के बामनवास विधानसभा क्षेत्र की दो पंचायत समितियों में मतदान शुरू हो गया है. बामनवास पंचायत समिति के 23 वार्डों के लिए 156 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. वहीं, बौली पंचायत समिति में 99,572 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे. एसडीएम राजेश मीणा के साथ प्रशासनिक टीम मतदान केंद्रों का दौरा कर रही है. अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी एसएचओ जितेंद्र सिंह कर रहे हैं.

 

03 Nov 2026 07:44 IST (IST)

बारां: छह पंचायत समितियों में मतदान शुरू, 3.77 लाख मतदाता करेंगे गांव की सरकार का फैसला

बारां जिले में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है. छह पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों के 418 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. चुनाव में कुल 3,77,853 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिला परिषद के 13 वार्डों में 42 और पंचायत समिति के 90 वार्डों में 300 प्रत्याशी मैदान में हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले के मतदान केंद्रों पर 2,300 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है.

 

03 Nov 2026 06:45 IST (IST)

श्रीविजयनगर में भी मतदान की तैयारियां पूरी

श्रीगंगानगर जिले के श्रीविजयनगर क्षेत्र में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा.

03 Nov 2026 06:45 IST (IST)

जिला परिषद के वार्ड 27 से 37 तक मतदान

जयपुर जिले में जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 से 37 तक मतदान कराया जाएगा. इसके साथ ही पांच पंचायत समितियों के 77 वार्डों में भी वोटिंग होगी.

03 Nov 2026 06:44 IST (IST)

3.74 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे मतदान

जयपुर जिले में कुल 3,74,816 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें 1,93,206 पुरुष और 1,81,609 महिला मतदाता शामिल हैं. मतदाता सूची में एक ट्रांसजेंडर मतदाता भी दर्ज है.

03 Nov 2026 06:44 IST (IST)

जयपुर की 5 पंचायत समितियों में मतदान की तैयारी पूरी

जयपुर जिले की चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर पंचायत समितियों में मतदान होगा. कुल 442 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे. जिला परिषद के 11 वार्डों में 32 उम्मीदवार और पंचायत समितियों के 77 वार्डों में 232 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More