)
जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण और निर्माण हटाने के लिए जेडीए आज सुबह 7 बजे से कार्रवाई शुरू करेगा. इसके तहत करीब एक किलोमीटर के दायरे में निर्माण हटाए जाएंगे. कार्रवाई मेट्रो पिलर नंबर 84 से पिलर नंबर 109 तक की जाएगी.
जेडीए की टीम होटल लजीज से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करेगी. इसके बाद बुलडोजर निर्माण हटाते हुए गुर्जर की थड़ी की ओर बढ़ेंगे. इस हिस्से में 100 फीट चौड़ी सड़क की सीमा में कुल 50 निर्माण चिह्नित हैं. इनमें से करीब 30 निर्माण लोगों ने खुद ही हटा दिए हैं, जबकि शेष 20 निर्माणों पर जेडीए का बुलडोजर चलेगा. कार्रवाई को देखते हुए कुछ लोगों ने आज सुबह से ही अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं.
खबर अपडेट की जा रही है...