App

किसके हाथ आएगी जयपुर की शहर सरकार की चाबी? 690 वार्डों में 2643 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

Jaipur Nagar Nikay Chunav 2026: जयपुर जिले की 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में 2643 प्रत्याशियों की किस्मत 28,25,121 मतदाता तय करेंगे. 9 सितंबर को 18 निकायों और 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम में मतदान होगा. मतगणना 14 सितंबर को होगी.

किसके हाथ आएगी जयपुर की शहर सरकार की चाबी? 690 वार्डों में 2643 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
Image Credit: दो दिन में चुनी जाएगी जयपुर की शहरी सरकार

Jaipur Nagar Nikay Chunav 2026: जयपुर जिले में शहरी सरकार चुनने का चुनावी मैदान सज चुका है. जयपुर जिले की 19 नगरीय निकायों में 2643 प्रत्याशियो के भाग्य का फैसला 28 लाख 25 हजार से ज्यादा मतदाता 9 और 11 सितंबर को होने वाली वोटिंग के दिन करेंगे. सबसे बड़ा रण जयपुर नगर निगम में है, जहां 24.33 लाख वोटर 150 वार्डों में 723 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे. तीन वार्डों में फैसला वोटिंग से पहले ही निर्विरोध हो चुका है. अब सवाल सिर्फ इतना है किसे मिलेगा जनता का वोट और किसके हाथ आएगी शहरों की सरकार की चाबी?

जयपुर जिले की शहरी सरकार चुनने की तस्वीर अब पूरी तरह साफ है. पहले चरण के लिए जयपुर जिले में 18 निकायों के 540 वार्डो में 565 बूथों पर पोलिंग पार्टियों के लिए मोर्चा संभाल लिया हैं. जयपुर जिले में मतदान दो चरणों में होगा और दोनों दिन चुनावी मैदान का आकार बिल्कुल अलग होगा. जयपुर जिले के 19 नगरीय निकायों के 690 वार्डों में 2 हजार 643 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनकी किस्मत का फैसला 28 लाख 25 हजार 121 मतदाता करेंगे. इनमें 14 लाख 63 हजार 046 पुरुष मतदाता, 13 लाख 61 हजार 979 महिला मतदाता और 96 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. यानी पुरुष मतदाता महिलाओं से 1,01,067 ज्यादा हैं.

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 723 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
मतदान के लिए 2 हजार 821 बूथ और ऑक्जिलरी बूथ बनाए गए हैं. पहले चरण में 9 सितंबर को जयपुर जिले की 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के 540 वार्डों में 565 पोलिंग बूथों पर 3 लाख 91 हजार 923 मतदाता 1920 प्रत्याशियों के चुनावी भविष्य का फैसला करेंगे. वहीं 11 सितंबर को अकेले जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में 723 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2256 पोलिंग बूथों पर 24 लाख 33 हजार 198 मतदाता करेंगे. यानी जिले के करीब 86 फीसदी मतदाता दूसरे चरण में अकेले जयपुर नगर निगम में वोट डालेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 9 सितंबर को जयपुर जिले के 18 नगरीय निकाय और 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम में मतदान होगा. मतदान दोनों चरणों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक निर्धारित है और मतगणना 14 सितंबर को होगी. 18 निकायों में 152 और नगर निगम जयपुर में 155 बूथों को क्रिटिकल श्रेणी में डाल रखा है.


निकायवार्डप्रत्याशीबूथकुल मतदाता
जयपुर नगर निगम1507232,25624,33,198
चौमूं परिषद451195353,182
शाहपुरा परिषद552477164,106
बगरू पालिका351193523,254
बस्सी पालिका351643520,785
चाकसू पालिका351363630,248
दूदू25992515,316
जमवारामगढ़35963519,975
जोबनेर2080209,036
कालाडेरा20652010,674
कानोता2066209,322
खेजरोली25872515,152
किशनगढ़-रेनवाल351003523,905
मनोहरपुर पालिका351203520,065
नारायणा25882513,142
फागी20852011,757
फुलेरा25772519,093
सांभर25882517,733
वाटिका25842515,178
कुल6902,6432,82128,25,121


-पहले चरण में 9 सितंबर को जयपुर जिले की इन निकायों में होगा मतदान-शाहपुरा और चौमूं नगर परिषद के साथ दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभर, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नारायणा, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा नगरपालिकाओं में वोट डाले जाएंगे.
-दूसरे चरण में 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में होगा मतदान


बहरहाल, जयपुर की शहरी सत्ता का फैसला दो तारीखों में होगा. 9 सितंबर को कस्बों और नगरपालिकाओं की बारी है, तो 11 सितंबर को जयपुर शहर अपना फैसला सुनाएगा. 28 लाख से ज्यादा वोटर EVM का बटन दबाकर प्रत्याशियों का सियासी भविष्य तय करेंगे. लेकिन किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा और किसके हिस्से आएगी हार. इस पर मुहर 14 सितंबर को मतगणना के साथ लगेगी. तब साफ होगा कि जयपुर की 19 शहरी सरकारों की चाबी आखिर जनता ने किसके हाथ सौंपी है.
 

Reporter- Deepak Goyal

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More