SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भीषण सड़क हादसे से जयपुर में हड़कंप, खाई में जा गिरी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

जयपुर के जमवारामगढ़ में रायसर के पास मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर MP नंबर की कार गहरी खाई में गिर गई. हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायल हैं. पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 23, 2026, 09:03 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 10:31 AM IST
Image Credit: Jaipur Road Accident
Join

जयपुर ग्रामीण के रायसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे NH-148 पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भट्ट का बास के पास एक बेकाबू स्विफ्ट कार सड़क किनारे गहरी खाई में गिरकर पलट गई. हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी छह युवक खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद आगरा लौट रहे थे.

सुबह करीब 6:25 बजे हुआ हादसा
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 6:25 बजे भट्ट का बास के पास हुआ. जानकारी के अनुसार, कार दौसा-मनोहरपुर हाईवे से गुजर रही थी. इसी दौरान कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई. हादसा इतना गंभीर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाले गए लोग
हादसे की सूचना मिलने पर रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे. पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए निम्स अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है.

आगरा के रहने वाले थे मृतक
पुलिस के अनुसार, हादसे में मुकुल और रूपेश निवासी कालिंदी विहार, आगरा; अतुल निवासी कटरा वजीर खां, आगरा और शिवा निवासी कालिंदी विहार, आगरा की मौत हो गई. वहीं, राहुल शर्मा निवासी नगला बालचंद, आगरा और अर्पित बंसल निवासी बल्केश्वर, आगरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

फोटोग्राफी का काम करते थे सभी युवक
जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी छह युवक फोटोग्राफी का काम करते थे. वे खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद वापस आगरा जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में चार युवकों की मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस ने कार जब्त की
रायसर थाना पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार को जब्त कर थाने भिजवा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. इस दुर्घटना में चार युवकों की जान चली गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती हैं.

ये भी पढ़ें- आवारा सांड के हमले में मौत पर कोर्ट सख्त, 6% ब्याज सहित मिलेगा 61.35 लाख हर्जाना

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान
हादसे की सूचना राहगीरों ने रायसर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला. फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है.


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES