फर्जी आधार कार्ड से बेची 3.43 हेक्टेयर जमीन, असली मालकिन की जगह खड़ी कर दी दूसरी महिला
जयपुर में फुलेरा की 3.4394 हेक्टेयर जमीन बेचने के नाम पर 69.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है. आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड और दस्तावेजों से खातेदार बनकर सौदा किया. बनीपार्क पुलिस ने रिंकू देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस जांच जारी.
जयपुर में जमीन बेचने के नाम पर 69.50 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए असली खातेदार बनकर जमीन का सौदा किया. इस मामले में बनीपार्क थाना पुलिस ने रिंकू देवी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में रामस्वरूप वर्मा, पप्पूराम वर्मा और अरविंद सिंह भी शामिल हैं.
फर्जी नर्बदा देवी बनकर किया जमीन का सौदा
मामला फुलेरा की 3.4394 हेक्टेयर खातेदारी भूमि से जुड़ा है. आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर नर्बदा देवी, रामस्वरूप और रिंकू देवी के नाम से प्रतिरूपण किया. जमीन की असली मालकिन की जगह फर्जी महिला को खड़ा कर परिवादी को जमीन दिखाई और 16 अप्रैल 2024 को 81.69 लाख रुपए में सौदा तय किया. इसमें से 69.50 लाख रुपए वसूल भी कर लिए.
इकरारनामा हुआ, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कराई
सौदा तय होने के बाद इकरारनामा भी किया गया, लेकिन परिवादी के नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवाई गई. छानबीन में सामने आया कि कथित नर्बदा देवी जमीन की असली मालकिन ही नहीं थी. इसके बाद परिवादी ने 16 जुलाई 2026 को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया. मामले में कार्रवाई करते हुए बनीपार्क थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अब पूरे फर्जीवाड़े की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- पहले टक्कर मारी, फिर रिवर्स गियर में थार चढ़ाई, गणेश स्वामी को कुचलने वाला अरशद आज आज कोर्ट में होगा पेश
खबर अपडेट की जा रही है.