App

धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव: 11 दिन में सोना 19,900 और चांदी 38 हजार रुपये सस्ती

जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है. महज 11 दिनों में चांदी 38 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 1.54 लाख रुपये पर आ गई है. वहीं, सोने के भाव में भी 19,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है और कीमत 1.26 लाख रुपये रह गई है.

धड़ाम हुए सोने-चांदी के भाव: 11 दिन में सोना 19,900 और चांदी 38 हजार रुपये सस्ती
Image Credit: जयपुर सर्राफा बाजार

अगर आप सोना-चांदी खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो आपके लिए सही समय आ गया है. सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में ऐसी गिरावट आई है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं. 11 दिन में सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट हुई है.

11 दिन में चांदी 38 हजार रुपये किलो सस्ती 
सोने-चांदी के बाजार में गिरावट का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ है. जिसने निवेशकों से लेकर आम खरीदारों तक को चौंका दिया है. जयपुर सर्राफा बाजार के आंकड़े बता रहे है कि महज 11 दिन में चांदी 38 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है. 10 नवंबर को चांदी का भाव 1 लाख 92 हजार रुपये प्रति किलो था, जो 21 नवंबर को घटकर 1 लाख 54 हजार रुपये रह गया यानी 11 दिन में चांदी की कीमत में करीब 20 फीसदी की गिरावट.

सबसे बड़ी बात ये है कि चांदी के भाव लगातार 11वें दिन नीचे आए हैं. 20 नवंबर को एक ही दिन में चांदी 10 हजार 500 रुपये टूट गई थी, जबकि 21 नवंबर को भी 2500 रुपये की गिरावट दर्ज की गई यानी चांदी की चमक लगातार फीकी पड़ रही है.

चांदी 11 दिन में 38,000 रुपये सस्ती

तारीखचांदी का भाव(Per KG)सस्ती हुई
 
10 नवंबर1,92,000 रुपये 1000 रुपये 
 
11 नवंबर1,92,000 रुपये  स्थिर
12 नवंबर1,87,400 रुपये 4600 रुपये 
13 नवंबर1,83,000 रुपये 7600 रुपये
14 नवंबर1,81,500 रुपये 1500 रुपये 
16 नवंबर1,75,500 रुपये 6000 रुपये
17 नवंबर1,75,000 रुपये  500 रुपये
18 नवंबर1,70,500 रुपये  5500 रुपये
19  नवंबर1,67,000 रुपये 3500 रुपये
20 नवंबर1,56,500 रुपये 10500 रुपये
21 नवंबर1,54,000 रुपये 2500 रुपये

सोना 11 दिन में 19,900 रुपये सस्ता
सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 10 नवंबर को 10 ग्राम सोने का भाव 1 लाख 46 हजार 400 रुपये था, जो 21 नवंबर तक घटकर 1 लाख 26 हजार 500 रुपये रह गया. यानी महज 11 दिन में सोना 19 हजार 900 रुपये सस्ता हो गया. 20 नवंबर को सोने के भाव में 6500 रुपये की बड़ी गिरावट आई, जबकि 21 नवंबर को भी कीमत 1000 रुपये नीचे आ गई.

इस दौरान सोने के भाव में 8 बार गिरावट, 2 बार तेजी और एक बार स्थिरता रही. कीमतों में इस बड़ी गिरावट से बाजार में हलचल है. हालांकि खरीदारों के लिए यह राहत का मौका हो सकता है लेकिन निवेशकों के लिए सोने-चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट चिंता का सबब बनी हुई है.

सोना 11 दिन में 19,900 रुपये सस्ता 

तारीखसोने का भाव(PER 10GM)सस्ता, महंगा
 
10 नवंबर1,46,400 रुपये 900 रुपये महंगा
 
11 नवंबर1,45,000 रुपये1400 रुपये सस्ता
 
12 नवंबर1,42,000 रुपये3000 रुपये सस्ता
 
13 नवंबर1,40,000 रुपये2000 रुपये सस्ता
 
14 नवंबर1,40,500 रुपये500 रुपये महंगा
16 नवंबर1,38,500 रुपये2000 रुपये सस्ता
 
17 नवंबर1,38,500 रुपयेस्थिर
 
18 नवंबर1,35,500 रुपये3000 रुपये सस्ता
 
19 नवंबर1,34,000 रुपये1500 रुपये सस्ता
 
20 नवंबर1,27,500 रुपये6500 रुपये सस्ता
 
21 नवंबर1,26,500 रुपये1000 रुपये सस्ता
 

फिलहाल सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. अब सबकी नजर इस बात पर है कि बाजार में गिरावट का यह दौर कहां जाकर थमेगा और क्या खरीदारों को आगे भी इतनी बड़ी राहत मिलेगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ी उथल-पुथल आखिर कब तक जारी रहेगी?  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ashish Chauhan

Ashish Chauhan

आशीष चौहान
Read More