App

जिस कॉलेज से पढ़कर सुंदर पिचाई बने गूगल CEO, आज उसी को दिए 46.34 करोड़ रुपये! जानें छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के पुराने संस्थान IIT खड़गपुर को कंपनी ने 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 46.34 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है. इस पैसे से भारतीय भाषाओं, खेती और पढ़ाई से जुड़ी AI रिसर्च, छात्रों व टीचरों की ट्रेनिंग और कैंपस की सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा.

जिस कॉलेज से पढ़कर सुंदर पिचाई बने गूगल CEO, आज उसी को दिए 46.34 करोड़ रुपये! जानें छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई आज दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक की कमान संभाल रहे हैं. उनकी इस कामयाबी की नींव में IIT खड़गपुर की बड़ी भूमिका रही है, जहां से वह खुद पढ़े हैं. अब गूगल ने उसी संस्थान के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 46.34 करोड़ रुपये के फंडिंग प्रोग्राम की घोषणा की है.

सुंदर पिचाई ने कहा कि जिस तरह IIT खड़गपुर ने उनका करियर बनाया, उसी तरह गुगल की ये मदद नई पीढ़ी के छात्रों के लिए भी आगे बढ़ने के रास्ते खोलेगी.

भारतीय भाषाओं और खेती पर होगा खास फोकस

इस पैसे का पहला बड़ा हिस्सा नई AI रिसर्च पर खर्च होगा. आज के समय में लोग कई तरह के समस्याओं का सामना करते हैं. IIT खड़गपुर के रिसर्चर उन समस्याओं का हल खोजने का काम करेंगे.

इस रिसर्च में रिसर्चर को अलग-अलग भारतीय भाषाओं के लिए आसान टूल्स बनाने का काम दिया जाएगा. जिससे लोगों को अपनी भाषा के हिसाब से लोगों को सीधा फायदा मिल पाए.

साथ-साथ खेती की समस्याओं, पढ़ाई को आसान बनाने वाले टूल्स और मटेरियल साइंस जैसे कामों पर भी रिसर्च किया जाएगा.

छात्रों और टीचरों को मिलेगी नई ट्रेनिंग

गुगल के दिए गए पैसों का इस्तेमाल वहां के छात्रों और टीचरों को नई टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग देने और नया सिलेबस बनाने में मदद करने में किया जाएगा.

आज के समय में आप किसी भी क्षेत्र में काम करने जाएंगे वहां AI की समझ बहुत जरूरी होती है. ऐसे में ये पहल कैंपस के भीतर ही छात्रों और पढ़ाने वालों को नई टेक्नोलॉजी के साथ चलने के लिए तैयार करेगी.

कैंपस की टेक्नोलॉजी ताकत बढ़ाने की तैयारी

तीसरा बड़ा काम कैंपस की AI ताकत को बढ़ाना है. इसके तहत IIT खड़गपुर के AI फ्रेमवर्क और टूल्स को सहारा दिया जाएगा. इससे पूरे कैंपस में टेक्नोलॉजी से जुड़ा माहौल और मजबूत होगा.

शोधकर्ताओं और छात्रों को काम करने के लिए अच्छी व्यवस्था मिलेगी. जिससे नए आइडिया पर लोग आसानी से काम कर सकते हैं.

भारत में गूगल के बड़े विजन का हिस्सा

सुंदर पिचाई ने ये भी कहा कि भारत नई टेक्नोलॉजी और नए आइडिया के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. ऐसे काम में वो प्रधानमंत्री मोदी की उस सोच को पूरा करने में मदद करेंगे, जिसका मकसद हर भारतीय तक AI का फायदा पहुंचाना है.

IIT खड़गपुर को मिली ये मदद भारत में गूगल की बड़े प्लान का ही हिस्सा है. कंपनी ने 2026 से 2030 के बीच पांच साल में विशाखापत्तनम में AI हब बनाने के लिए करीब 15 अरब डॉलर देने की बात भी कही है.

गुगल को क्या होगा फायदा?

अब बहुत लोगों के मन में ये सवाल भी आ रहा होगा कि कॉलेज को फंड करने से गुगल को क्या फाएदा होने वाला है. तो इस फंडिंग से गूगल को भी लंबे समय में कई बड़े फायदे मिल सकते हैं.

गुगल को इससे फायदे की बात करें तो उनको ये समझने में मदद मिलेगी कि देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वालों के लिए किस तरह के टूल्स की जरूरत है. जिसे वो अपने एआई मॉडल्स में डाल सकते हैं. साथ ही भारत के भाषाओं और खेती करने में कैसे टूल्स उनकी मदद कर सकते हैं.

अगर कैंपस में पढ़ाई और रिसर्च को बेहतर किया जाएगा तो कॉलेज में अच्छे टैलेंट को तैयार किया जा सकता है. जिससे वो बच्चे आगे चलकर गुगल के टीम में काम कर सकते हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया में लॉन्च होने वाली नई गाड़ियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, लेटेस्ट गैजेट्स और टेक जगत के बड़े बदलावों से जुड़े जरूरी अपडेट्स पाठकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ ऑटो और टेक की दुनिया की खबरों को बेहद सरल और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More