SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में दशहरा पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव: दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक इन रूटों पर डायवर्ट रहेंगी रोडवेज बसें!

जयपुर में आज 20 अक्टूबर को दशहरे पर रावण दहन के दौरान आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर और शास्त्री नगर में ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. दिल्ली और आगरा रूट की रोडवेज बसों के रास्ते भी बदलेंगे. मुख्य मार्गों पर पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी.

Reported By Vishnu Prakash Sharma Written By Ansh Raj
Published: Oct 20, 2026, 06:12 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 12:55 PM IST
Image Credit: Jaipur Dussehra Traffic Advisory
Join

जयपुर में 20 अक्टूबर को दशहरे पर रावण दहन के आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की है. आदर्श नगर, रामलीला मैदान, विद्याधर नगर स्टेडियम और शास्त्री नगर में रावण दहन के दौरान भीड़ को देखते हुए जरूरत के अनुसार प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा. दिल्ली और आगरा रूट से आने-जाने वाली रोडवेज बसों के रास्ते भी बदले गए हैं. रावण दहन स्थलों के आसपास मुख्य मार्गों पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी.

आदर्श नगर में इन रास्तों पर बदलेगा ट्रैफिक

आदर्श नगर में त्रिमूर्ति सर्किल से गोविंद मार्ग की ओर जाने वाले सामान्य यातायात को जरूरत पड़ने पर जवाहर लाल नेहरू मार्ग और एमडी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा. गुरुद्वारा मोड़ से गोविंद मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को घाटगेट की तरफ भेजा जा सकेगा. गोविंद मार्ग की गलियों से आने वाले वाहनों को भी आवश्यकतानुसार समानांतर मार्गों पर संचालित किया जाएगा.

रामलीला मैदान के आसपास कई रास्तों पर डायवर्जन

रामलीला मैदान आज में रावण दहन के दौरान त्रिपोलिया टी-पॉइंट से न्यू गेट की तरफ जाने वाले यातायात को छोटी चौपड़ और बड़ी चौपड़ की ओर भेजा जा सकता है. यादगार तिराहे से रामनिवास बाग चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों को टोंक रोड और जीटीसी के सामने से सर्विस लेन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा.

जवाहर लाल नेहरू मार्ग से रामनिवास बाग में प्रवेश करने वाले वाहनों को जरूरत पड़ने पर आरोग्य पथ तिराहे से सूचना केंद्र की तरफ भेजा जाएगा. सांगानेरी गेट से रामनिवास बाग चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को जौहरी बाजार और मिनर्वा चौराहे से एमडी रोड की तरफ डायवर्ट किया जा सकता है. जरूरत के अनुसार एमडी रोड को वन-वे भी किया जा सकता है.

विद्याधर नगर और शास्त्री नगर में भी व्यवस्था

विद्याधर नगर स्टेडियम में रावण दहन के दौरान बजरी मंडी सर्किल से स्टेडियम की ओर जाने वाले यातायात को परशुराम सर्किल की तरफ भेजा जा सकता है. पापड़ के हनुमान जी, क्रॉस मॉल चौराहे और अलंकार चौराहे से आने वाले वाहनों को भी जरूरत के अनुसार समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा. शास्त्री नगर में साइंस पार्क की तरफ जाने वाले यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा. गोयल अस्पताल के सामने तिराहे, नगर निगम के पास तिराहे और राष्ट्रपति मैदान चौराहे से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा सकता है.

 

 

दिल्ली रोड से आने वाली बसें इस रूट से पहुंचेंगी सिंधी कैंप

दिल्ली रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें चंदवाजी तिराहे से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर 14, सीकर रोड, चौमूं तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलेक्ट्रेट सर्किल और खासा कोठी होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी. सिंधी कैंप से दिल्ली रोड जाने वाली बसें पानीपेच, रोड नंबर 14 और एक्सप्रेस हाईवे होते हुए चंदवाजी तिराहे के रास्ते जाएंगी.

ये भी पढ़ें- जयपुर में आज फिर टूटेगा लंकेश का घमंड: रावण की आंखों से निकलेंगे शोले, आग के गोलों से होगा लंकापति का अंत
 

आगरा रोड की बसों के लिए भी बदला रूट

आगरा रोड से आने वाली बसें रोटरी सर्किल, जवाहर नगर बाईपास, रॉयल्टी तिराहा, केवी-3 तिराहा, ओटीएस चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मंदिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम और गवर्नमेंट हॉस्टल होते हुए सिंधी कैंप पहुंचेंगी.

सिंधी कैंप से आगरा रोड जाने वाली बसें पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, जवाहर नगर बाईपास, टीपी नगर, चौमूं हाउस चौराहा, स्टैच्यू सर्किल, रामबाग चौराहा, जेडीए चौराहा, शांति पथ और रोटरी सर्किल होते हुए जाएंगी.

यातायात पुलिस की अपील

रावण दहन स्थलों के आसपास मुख्य मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी. हालांकि, अतिआवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा. जयपुर यातायात पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक और समानांतर मार्गों का इस्तेमाल करने, अतिरिक्त समय लेकर निकलने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES