42 फीट का राम मंदिर, समुद्र में बनता राम सेतु: जयपुर में दिवाली पर दिखेगा अद्भुत नजारा!
इस बार दीपावली पर जयपुर छोटी चौपड़ पर 42 फीट चौड़े और 36 फीट ऊंचे भव्य राम मंदिर के साथ राम सेतु निर्माण की सजीव झांकी सजाई जाएगी. वहीं, एमआई रोड 1 नवंबर से 11 दिन तक गुलाबी रोशनी से जगमगाएगा. गणगौरी बाजार में हवा महल और जंतर-मंतर की झलक दिखेगी.
दीपावली पर जयपुर में धर्म, इतिहास और विरासत के रंग देखने को मिलेंगे. हर बाजार के रंग कुछ कहेंगे. खासकर एमआई रोड और चारदीवारी की की रोशनी के रंग जयपुर की विरासत को समेटेगा. इस साल जयपुर 300 वे साल में प्रवेश कर रहा है इसलिए भी ये दीवाली जयपुर के लिए सबसे खास है.
छोटी चौपड़ पर सजेगा राम दरबार
जयपुर में इस बार ही दीवाली खास होगी क्योंकि अबकी बार भगवान श्री राम के दरबार से लेकर हेरीटेज थीम के साथ साथ बाजार की रोशनी में देशभक्ति के रंग भी दिखेंगे. खासकर एमआई रोड और चारदीवारी की वर्ल्ड क्लास रोशनी से जयपुर जगमग होगा. छोटी चौपड़ पर भगवान श्रीराम का दरबार लगेगा. 42 फीट चौड़ा और 36 फीट ऊंचा भव्य राम मंदिर और राम सेतु की सजीव चित्रण देखने को मिलेगा.
झांकी का सबसे बड़ा आकर्षण राम सेतु निर्माण का लाइव दृश्य होगा,जिसमें वानर सेना के सदस्य पत्थर उठाकर समुद्र में सेतु बनाते नजर आएंगे. स्वचालित तकनीक, विशेष प्रकाश व्यवस्था और चलायमान पात्रों के जरिए रामायण के इस प्रसंग को जीवंत रूप देने की तैयारी है. चांदपोल बाजार व्यापार मंडल की ओर से तैयार करवाई जा रही इस झांकी के निर्माण में बंगाल के कारीगर जुटे हुए हैं. चांदपोल व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अचल जैन ने बताया कि झांकी में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, हनुमान, जामवंत, नल और नील सहित वानर सेना के प्रमुख पात्रों को दर्शाया जाएगा.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान में नकली घी से लेकर काजू कतली तक पर नजर, चांदी के वर्क की 30 हजार पन्नियां सीज
नल-नील के निर्देशन में सेतु बनाती दिखेगी वानर सेना
झांकी में राम सेतु निर्माण के प्रसंग को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा. इसमें वानर सेना के सदस्य चलते हुए, पत्थर उठाते हुए और समुद्र में डालकर सेतु का निर्माण करते नजर आएंगे. नल और नील के निर्देशन में सेतु निर्माण का दृश्य स्वचालित तकनीक के माध्यम से दिखाया जाएगा. समुद्र की लहरों,चट्टानों, आकर्षक रोशनी और चलायमान पात्रों से पूरे दृश्य को सजीव बनाने की तैयारी की जा रही है.
वहीं, दूसरी तरह जयपुर के सबसे पुराने बाजार में से एक एमआई रोड अबकी बार 11 दिन चमकेगा. एमआई रोड के पर 1 नवंबर से ही बाजार रोशन होगा. जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि पहली बार 11 दिन तक एमआई रोड पर दीपावली पर रोशन होगा. पिंकसिटी के इस बाजार की थीम पिंक रखी है.
यह भी पढ़ेंः न घी, न तेल... सिर्फ चीनी से बनती है झुंझुनूं की ये अनोखी मिठाई: दिवाली पर देश-विदेश से भी आते हैं ऑर्डर
गणगौरी बाजार हेरिटेज, चौड़ा रास्ता में देशभक्ति के रंग
इस साल जयपुर 300 वे साल में प्रवेश कर रहा है कि ऐसे में गणगौरी बाजार की थीम हेरीटेज रहेगी. इसके साथ साथ स्वच्छ भारत का संदेश भी देगी. गणगौरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित जोशी का कहना है कि हवा महल,जंतर मंतर की झलक देखने को मिलेगी. वहीं, चौडा रास्ता देश भक्ति के रंग में रंगेगा. चौड़ा रास्ता व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय भारद्वाज का कहना है कि चौड़ा रास्ता राष्ट्रीयता के साथ साथ ईको फ्रेंडली का भी संदेश देगा. बाजार में अधिकतर लाइट एलईडी होगी. चौड़ा रास्ता में जौहरी बाजार की तरफ सन लगाए जाएंगे. दूसरी तरफ जौहरी बाजार और त्रिपोलिया बाजार में भी धर्म के रंग दिखाई देंगे.