)
रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' कुछ ही दिनों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. बीते दिनों फिल्म का लॉस एंजिल्स के 'अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स' के 'डेविड गेफेन थिएटर' में प्रीमियर हुआ.
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर यह पौराणिक महाकाव्य सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले लॉस एंजिल्स में दिखाया गया. इस इवेंट में रणबीर और बाकी सितारों के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे. स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद सोशल मीडिया के कुछ यूजर्स ने इस पौराणिक फिल्म के बारे में अपनी ईमानदार राय शेयर की. स्पेशल प्रीमियर में फिल्में देखने वाले दो लोगों ने दावा करते हुए बताया कि फिल्म में एक 'पोस्ट-क्रेडिट सीन' शामिल किया गया है, जिसमें दर्शकों को सनी देओल का भगवान हनुमान का किरदार देखने को मिलेगा. इस सरप्राइज को देखने के बाद दर्शकों का फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार करने बेहद मुश्किल हो जाएगा.
दरअसल, एक्स यूजर 'रामाज स्क्रीन' के अनुसार, नितेश की 'रामायण' में एक पोस्ट-क्रेडिट सीन है. अपने ट्वीट में रामाज स्क्रीन ने दावा किया कि पोस्ट-क्रेडिट सीन में दर्शकों को एक ऐसा मशहूर किरदार नजर आएगा, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था. दरअसल, उन्होंने यह भी दावा किया कि इस फिल्म का सीक्वल, यानी 'रामायण: पार्ट 2', 2028 में रिलीज हो सकता है. पहले इसे दिवाली 2027 में रिलीज किया जाना था.
![]()
वहीं एक्स पर मिमी नाम की एक अन्य यूजर से पूछा गया कि क्या रणबीर और यश की 'रामायण' में कोई पोस्ट-क्रेडिट सीन है तो इस पर उसने दावा किया कि इसमें भगवान हनुमान की एंट्री दिखाई गई है और सनी देओल फिल्म में इसी किरदार को निभा रहे हैं, जिसका हर किसी को इंतजार है. अभी तक मेकर्स ने 'रामायण' से उनका लुक सामने नहीं लाया है. लेकिन पोस्ट-क्रेडिट में फैंस को उन्हें देखने का मौका मिलेगा.
![]()
उसी यूजर ने इस पौराणिक महाकाव्य पर अपना रिव्यू भी शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'मैंने फिल्म देखी सच में बहुत शानदार है. राम के किरदार में रणबीर कपूर! राम से जुड़े हर अहम सीन पर खूब सीटियां बजीं और लोग खुशी से झूम उठे. काश यह हिंदी में भी होती, क्योंकि मुझे लगता है कि तब इसका असर और बेहतर होता. 'जय जय राम' और वह चर्चित 'हल्दी वाला सीन' इसमें नहीं था. जरूर देखें. मैं इसे हिंदी में भी दोबारा देखूंगी.'
इससे पहले, 'रामायण' के प्री-रिलीज इवेंट में यश ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर बनने का फैसला क्यों किया. आईएएनएस के अनुसार, एक्टर ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि हमारी इंडस्ट्री उस स्तर तक पहुंचे. जिस दिन ऐसा होगा, मैं खुश हो जाऊंगा.' उन्होंने सभी इंडस्ट्री के दर्शकों से इस पौराणिक महाकाव्य का समर्थन करने की अपील भी की.