जयपुर के पार्षद मोहम्मद रईस पर सियासी उलझन, BJP बोली- हमारे साथ हैं और वो मना कर रहे हैं! वोट देने वाले हो रहे हैं Confuse
Jaipur Politics: जयपुर के वार्ड नंबर 109 से निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी असमंजस पैदा हो गया है. बीजेपी ने रईस के पार्टी में शामिल होने की तस्वीर जारी की थी. इसके करीब दो घंटे बाद रईस का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने खुद को कांग्रेसी बताया. अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इस वीडियो को फेक बताते हुए दावा किया है कि रईस बीजेपी के साथ हैं.
Mohammed Rais Khan News: जयपुर में वार्ड नंबर 109 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. बीजेपी की ओर से बुधवार को रईस के पार्टी में शामिल होने की तस्वीर जारी की गई थी. तस्वीर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उन्हें पार्टी में शामिल कराते नजर आए थे. इसके करीब दो घंटे बाद ही मोहम्मद रईस का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने खुद को कांग्रेस का बताया. वीडियो सामने आने के बाद रईस के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल खड़े हो गए.
बीजेपी की ओर से जारी की गई थी तस्वीर
बीजेपी ने रईस के पार्टी में शामिल होने की जानकारी तस्वीर के साथ सार्वजनिक की थी. बताया गया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. इसके बाद देर रात रईस का वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने खुद को कांग्रेसी बताया. रईस के इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया. बीजेपी की ओर से अब इस वीडियो को लेकर सफाई दी गई है.
मदन राठौड़ बोले- वीडियो फेक
मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि मोहम्मद रईस सुबह उनके पास आए थे. राठौड़ ने रईस के सामने आए वीडियो को फेक बताया. उन्होंने कहा कि रईस कल रात भी उनके पास आए थे और आज सुबह भी आए थे. मदन राठौड़ के मुताबिक, फिलहाल रईस दरगाह गए हुए हैं.
राठौड़ ने बीजेपी के साथ होने का किया दावा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मोहम्मद रईस के बीजेपी के साथ होने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि रईस लगातार उनके संपर्क में हैं और कल रात के बाद आज सुबह भी उनसे मुलाकात हुई है. वहीं, रईस की ओर से सामने आए वीडियो में खुद को कांग्रेस का बताए जाने से पूरे मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. बीजेपी की ओर से वीडियो को फेक बताए जाने के बाद अब रईस के बीजेपी में शामिल होने और उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चा जारी है.