SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में NH-48 पर आधी रात भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर ट्रेलर से भिड़ी, 3 की मौत

जयपुर के बगरू में NH-48 पर देर रात श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में 3 लोगों की मौत और 25 लोग घायल हुए. सात गंभीर घायलों को जयपुर रेफर किया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Written By Zee Rajasthan Web Team Edited By Sandhya Yadav
Published: Oct 24, 2026, 08:38 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 01:48 PM IST
Image Credit: NH-48 पर रात ढाई बजे मची चीख-पुकार.
Join

राजस्थान के जयपुर जिले में बगरू के पास नेशनल हाईवे-48 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर बस बगरू पुलिया के ऊपर ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं, 25 लोग घायल हो गए. घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ. ट्रैवलर में कुल 28 लोग सवार थे, जो महाराष्ट्र के नासिक से राजस्थान आए थे. सभी श्रद्धालु खाटू श्याम जी के दर्शन करने के बाद सांवरिया सेठ के दर्शन के लिए जा रहे थे.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को बगरू उपजिला अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सात गंभीर घाय

यह भी पढे़ं- भीषण सड़क हादसे से जयपुर में हड़कंप, खाई में जा गिरी कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल

चूरू जिले में भी हुआ दर्दनाक हादसा
चूरू में ट्रॉला और कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में सोमसीसर गांव निवासी एक ही परिवार के सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, नौ माह की बच्ची दिव्यांशी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे रेफर किया गया है.

कुलदेवी के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमसीसर गांव निवासी परिवार के सदस्य सुबह कुलदेवी के दर्शन के लिए गुरुग्राम रवाना हुए थे. इसी दौरान रास्ते में ट्रॉला और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों की जान चली गई. धार्मिक दर्शन के लिए निकला परिवार इस दर्दनाक दुर्घटना का शिकार हो गया.

मृतकों में चार माह का मासूम भी शामिल
हादसे में मृतकों की पहचान 60 वर्षीय भंवरलाल, 55 वर्षीय महेंद्र देवी, 28 वर्षीय कविता, 34 वर्षीय यशोधा और चार माह के बच्चे कन्हैया के रूप में हुई है. इसके अलावा कार चालक 31 वर्षीय मांगीलाल नाई की भी मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल नौ माह की बच्ची दिव्यांशी को रेफर किया गया है. मृतकों के शव राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं.

एसपी और भाजपा नेता ने परिजनों को बंधाया ढांढस
हादसे की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक आईपीएस निश्चय प्रसाद एम. और भाजपा नेता पराक्रम राठौड़ अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. एसपी ने परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास करने की बात कही.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES