SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अब जयपुर में होगा राजस्थान सरकार का अपना स्टेट टर्मिनल! VIP गेस्ट्स के लिए बदल जाएगी पूरी व्यवस्था

जयपुर एयरपोर्ट पर 52.35 करोड़ रुपए की लागत से नया स्टेट टर्मिनल बनेगा. CM भजनलाल शर्मा ने भूमि पूजन किया. 18 महीने में तैयार होने वाले इस भवन से VIP मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को राहत मिलेगी.

Written By Kashiram Chaudhary
Published: Nov 12, 2026, 05:14 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 05:26 PM IST
Image Credit: अब VIP मूवमेंट से आम यात्रियों को नहीं होगी परेशानी.
Join

जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब राज्य सरकार का अपना टर्मिनल भवन होगा. नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण के लिए गुरुवार को एयरपोर्ट स्टेट हैंगर क्षेत्र में भूमि पूजन किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधिवत पूजा-हवन के साथ भूमि पूजन किया. नया टर्मिनल भवन बनने से राज्य सरकार के वीआईपी गेस्ट्स का आवागमन सुगम होगा. भूमि पूजन के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर राज्य सरकार के नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को भूमि पूजन के साथ इसकी शुरुआत की. मुख्यमंत्री ने स्टेट हैंगर पर विधिवत रूप से मंत्रोच्चार के बीच शिला पूजन किया. इसके बाद हवन में आहुत दी और फिर अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. बजट में नया टर्मिनल भवन बनाने की घोषणा की गई थी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने राज्य सरकार को अलग से स्टेट टर्मिनल बनाने के लिए 12 हजार वर्गमीटर से अधिक भूमि आवंटित की थी. सीएम ने कहा कि राजस्थान अपनी विरासत के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. इस भवन के निर्माण में राजस्थान की कला और संस्कृति की झलक दिखेगी.

यह भी पढे़ं- 17 साल की उम्र में स्टार्टअप शुरू कर किया कमाल, किए 500 से ज्यादा प्रोडक्ट तैयार

सीएम के भाषण की बड़ी बातें
राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और विमानन सुविधाओं का विस्तार हो रहा
जयपुर और कोटा में हवाई अड्डों के विकास कार्य किए जा रहे
किशनगढ़ एयरपोर्ट, हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल शुरू किए
उदयपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए 145 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाई
राज्य की 9 हवाई पट्टियों की मरम्मत और नवीनीकरण कार्य
इसके लिए 80 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति दी गई
10 नए हेलीपैड के निर्माण के लिए 8 करोड़ की स्वीकृति दी गई
राज्य के 85 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा
राज्य सरकार 9 नए ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बना रही

यह प्रमुख गणमान्य रहे मौजूद
नए स्टेट टर्मिनल भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा, महापौर सुनील कोठारी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक गोपाल शर्मा, कैलाश वर्मा, स्वामी बालमुकुंद आचार्य, डिप्टी मेयर सरोज कंवर भी मौजूद रहे. सभी ने मंत्रोच्चार के साथ शिला पूजन किया. वहीं मंच पर आयोजित कार्यक्रम में सीएस वी.श्रीनिवास भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में सीएम के एसीएस अखिल अरोरा, पीडब्ल्यूडी के एसीएस प्रवीण गुप्ता, जीएडी के प्रमुख सचिव नवीन जैन, सीएम के सचिव जितेन्द्र सोनी, पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

इस तरह का बनेगा नया स्टेट टर्मिनल भवन
PWD कर रहा निर्माण, निजी फर्म करेगी कार्य
52.35 करोड़ लागत, 18 माह में बनेगा टर्मिनल भवन
भवन में बाहरी सतह पर जोधपुर सूरसागर सैंड स्टोन का प्रयोग होगा
भवन में राजस्थानी कला के झरोखे, मेहराब, छतरियां दिखेंगी
2 वीआईपी लाउंज, कॉन्फ्रेंस रूम बनेंगे
ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर 2100-2100 वर्गमीटर के बनेंगे
फर्स्ट व सैकंड फ्लोर पर स्टेट गैस्ट के लिए 4 स्टे रूम्स बनेंगे
सैकंड फ्लोर भवन 1500 वर्गमीटर का होगा

 

आम यात्रियों को कैसे मिलेगी राहत ?
नया स्टेट टर्मिनल भवन बनने से अब वीआईपी मूवमेंट के लिए एयरपोर्ट बिल्डिंग का उपयोग नहीं होगा. सभी मूवमेंट स्टेट टर्मिनल से हो सकेंगे. इससे वीआईपी मूवमेंट के दौरान एयरपोर्ट पर आम यात्रियों को परेशानी नहीं होगी. अभी तक वीआईपीज के एयरपोर्ट बिल्डिंग से आवागमन होने से आम यात्रियों के लिए भी दिक्कत होती है. नया स्टेट टर्मिनल भवन बनने से राज्य सरकार अपनी सुविधा से वीआईपी मूवमेंट की हैंडलिंग कर सकेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES