App

17 साल की उम्र में स्टार्टअप शुरू कर किया कमाल, किए 500 से ज्यादा प्रोडक्ट तैयार

बीकानेर की 17 वर्षीय कृति सिंगी ने अपनी मां से सीखी रेजिन आर्ट को स्टार्टअप का रूप देकर अपनी अलग पहचान बनाई है. पिछले दो साल में वह 500 से ज्यादा हैंडमेड प्रोडक्ट तैयार कर चुकी हैं. उनका मकसद अपने हुनर के साथ दूसरे बच्चों को भी आत्मनिर्भर बनाना है.

17 साल की उम्र में स्टार्टअप शुरू कर किया कमाल, किए 500 से ज्यादा प्रोडक्ट तैयार
Image Credit: शौक को बनाया रोजगार!

उम्र महज 17 साल, लेकिन सपने बड़े और उन्हें पूरा करने का हुनर भी खास. बीकानेर की कृति सिंगी ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से रेजिन आर्ट को स्टार्टअप का रूप दे दिया है. मां से सीखी इस कला को कृति ने अपनी पहचान और रोजगार का माध्यम बनाया खास बात यह है कि वह सिर्फ अपने हुनर को आगे नहीं बढ़ा रही बल्कि 15 अन्य बच्चों को भी मुफ्त प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने की राह दिखा रही हैं.

छोटी उम्र बड़े सपने और हाथों में हुनर की ऐसी कला, जो साधारण चीजों को भी खूबसूरत कलाकृति में बदल देती है. ये हैं बीकानेर की 17 वर्षीय कृति सिंगी, जिन्होंने रेजिन आर्ट को अपना जुनून बनाया और धीरे-धीरे इसे स्टार्टअप का रूप दे दिया. कृति ने इस कला की बारीकियां अपनी मां से सीखीं. शुरुआत में शौक के तौर पर सीखी गई रेजिन आर्ट धीरे-धीरे उनके लिए रोजगार और पहचान का जरिया बन गई. पिछले दो वर्षों में कृति 500 से अधिक हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार कर चुकी हैं.

कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स से बनाई अलग पहचान
की-चेन, फोटो फ्रेम, पूजा की थाली, नेमप्लेट, नवकार मंत्र, कोस्टर, रिंग प्लेटर, ज्वेलरी और होम डेकोर जैसे कई उत्पाद उनके हुनर की मिसाल हैं. खास बात यह है कि ग्राहकों की पसंद और जरूरत के मुताबिक, कस्टमाइज्ड उत्पाद भी तैयार किए जाते हैं. किसी खास डिजाइन को आकार देने में दो से तीन दिन तक का समय लग जाता है.

त्योहारों पर बढ़ जात है हैंडमेड प्रोडक्ट्स की मांग
दीपावली जैसे त्योहारों पर इन उत्पादों की मांग भी बढ़ जाती है. लोग अपने घरों को सजाने और अपनों को खास उपहार देने के लिए ऐसे हस्तनिर्मित उत्पाद पसंद कर रहे हैं.

15 बच्चों को दे चुकी हैं मुफ्त प्रशिक्षण 
कृति की इस पहल का एक और खास पहलू है. वह अपने स्टार्टअप के साथ 15 बच्चों को रेजिन आर्ट का मुफ्त प्रशिक्षण दे चुकी हैं. दीपावली पर बच्चों की बनाई कलाकृतियों को उपहार के रूप में देने की पहल भी की जा रही है. यानी कृति का प्रयास सिर्फ खुद आगे बढ़ने तक सीमित नहीं वह अपने हुनर को दूसरे बच्चों तक पहुंचाकर उन्हें भी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता से जोड़ रही हैं.

छोटी उम्र में बड़ा सपना, दूसरों को भी दिखा रहीं राह
कृति की कहानी बताती है कि हुनर को पहचानने के लिए उम्र बड़ी होना जरूरी नहीं जरूरत है तो बस सपनों को मेहनत से आकार देने की 17 साल की उम्र में स्टार्टअप की शुरुआत कर कृति न सिर्फ अपनी पहचान बना रही हैं. बल्कि दूसरे बच्चों के हाथों में भी हुनर की ताकत सौंप रही हैं.  


Report-Raunak Vyas

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More