App

फ्रांस से बारात लेकर राजस्थान पहुंचा दूल्हा: हनुमानगढ़ की दिव्या ज्योति संग लिए सात फेरे, देसी गानों पर झूमे विदेशी बाराती

हनुमानगढ़ के संगरिया में फ्रांस निवासी मैकेनिकल इंजीनियर रोमेन ने दिव्या ज्योति के साथ भारतीय रीति-रिवाजों से शादी की. दोनों की मुलाकात न्यूजीलैंड में हुई थी. शादी में फ्रांस से आए विदेशी बाराती भारतीय गानों पर जमकर थिरके और देसी अंदाज में जश्न मनाया.

फ्रांस से बारात लेकर राजस्थान पहुंचा दूल्हा: हनुमानगढ़ की दिव्या ज्योति संग लिए सात फेरे, देसी गानों पर झूमे विदेशी बाराती
Image Credit: ZEE Media

कहते हैं कि प्यार की कोई सरहद नहीं होती. जब दो लोग एक-दूसरे को अपना जीवन साथी बनाने का फैसला कर लेते हैं, तो सात समंदर की दूरियां भी छोटी पड़ जाती हैं. राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में ऐसी ही एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली. यहां फ्रांस से दूल्हा अपनी बारात लेकर पहुंचा और भारतीय परंपराओं के बीच शादी रचाई. फ्रांस निवासी मैकेनिकल इंजीनियर रोमेन ने संगरिया की दिव्या ज्योति के साथ सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया.

इस शादी में सबसे ज्यादा चर्चा विदेशी बारातियों के देसी अंदाज की रही. शादी के लिए रोमेन के साथ फ्रांस से करीब 10-12 पारिवारिक सदस्य व रिश्तेदार संगरिया पहुंचे. हनुमानगढ़ में ठहराए गए इन मेहमानों ने भारतीय रीति-रिवाजों, मेहंदी और मांगलिक रस्मों को नजदीक से देखा और हर उत्सव में पूरे उत्साह से शामिल हुए. फ्रांस से आए मेहमान भारतीय गानों की धुन पर जमकर थिरके. ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक रस्में और विदेशी मेहमानों का भारतीय संगीत पर डांस शादी के मुख्य आकर्षण रहे. विदेशी बारातियों ने पूरे उत्साह के साथ भारतीय संस्कृति और शादी की परंपराओं का आनंद लिया. उसने शादी की खुशियों को दोगुना कर दिया.

न्यूजीलैंड में हुई थी दोनों की मुलाकात

दिव्या ज्योति और फ्रांस निवासी मैकेनिकल इंजीनियर रोमेन की मुलाकात न्यूजीलैंड में रहते हुए हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य परिचय था, लेकिन धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती चली गई. एक-दूसरे को समझने और जानने के साथ दोनों के बीच प्यार का रिश्ता बन गया.

समय के साथ दोनों ने एक-दूसरे को जीवन साथी बनाने का फैसला किया. इसके बाद शादी के लिए राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया को चुना. रोमेन फ्रांस से अपनी बारात लेकर संगरिया पहुंचे और यहां भारतीय रीति-रिवाजों के साथ दिव्या ज्योति से शादी की.

भारतीय गानों पर जमकर नाचे फ्रांसीसी बाराती

शादी समारोह में विदेशी मेहमानों का देसी अंदाज देखने लायक रहा. भारतीय गानों की धुन बजते ही फ्रांस से आए बाराती डांस करने लगे. ढोल-नगाड़ों के बीच विदेशी मेहमानों ने जमकर ठुमके लगाए. पारंपरिक भारतीय पहनावे, शादी की रस्मों और संगीत ने इस समारोह को यादगार बना दिया.

Report- Kuldeep Sharma

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More