SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंचायत चुनाव (पहला चरण): प्रदेश में शाम 6 बजे तक 63% मतदान, बाड़मेर में बंपर वोटिंग तो पाली रहा सबसे सुस्त

राजस्थान पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक 63% मतदान हुआ. बाड़मेर की मांगता में सबसे ज्यादा 79.55% और पाली की रानी स्टेशन में सबसे कम 40.02% वोटिंग हुई. फाइनल आंकड़े आना बाकी हैं.

Reported By Deepak Goyal Edited By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 22, 2026, 08:36 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 10:51 PM IST
Image Credit: Rajasthan Panchayat Chunav First Phase Voting Turnout (AI IMAGE)
Join

पंचायत चुनाव-2026 के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया. प्रदेश के 16 जिलों की 104 पंचायत समितियों में शाम 6 बजे तक करीब 63 प्रतिशत मतदान हुआ. बाड़मेर की मांगता पंचायत समिति में सबसे ज्यादा 79.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि उदयपुर की नाई पंचायत समिति में 79 प्रतिशत और बाड़मेर की आदेल पंचायत समिति में 77.55 प्रतिशत वोटिंग हुई. वहीं, भीलवाड़ा की बिजौलिया पंचायत समिति में 75.61 प्रतिशत मतदान हुआ. सबसे कम मतदान पाली की रानी स्टेशन पंचायत समिति में 40.02 प्रतिशत दर्ज किया गया. पाली की मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में 45.67 प्रतिशत वोटिंग हुई. हालांकि, मतदान के अंतिम आंकड़े आना अभी बाकी हैं.

जयपुर के अंतिम आंकड़ें आए सामने

खबर अपडेट की जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Deepak Goyal
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES