SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धौलपुर में पकड़ा गया 1.30 करोड़ का गांजा: 11 कट्टों में भरा था 261 किलो गांजा, आंध्रप्रदेश के 2 तस्कर गिरफ्तार

धौलपुर में NH-44 पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 261 किलो 11 ग्राम गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है. मनियां थाना पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर कार जब्त की. पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की खेप आंध्रप्रदेश से दौसा ले जाने की बात बताई गई.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 17, 2026, 04:21 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 04:58 PM IST
Image Credit: कार से 261 किलो 11 ग्राम गांजा बरामद
Join

राजस्थान के धौलपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. लगातार बढ़ रही नशे की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है.

इसी कड़ी में कांस्टेबल वासुदेव शर्मा की विशेष सूचना पर धौलपुर जिले की मनियां थाना पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-44 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये कीमत का 261 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो आंध्रप्रदेश से यह खेप राजस्थान के दौसा ले जा रहे थे.

आईजी के अभियान के तहत एसपी के निर्देशन में कार्रवाई 
पुलिस महानिरीक्षक भरतपुर रेंज डॉ. प्रीति चन्द्रा के विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में मनियां थाना प्रभारी अनिल कुमार गौतम की टीम ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया.

यह भी पढ़ेंः बालोतरा में नशे का बड़ा खेल: यूट्यूब देखकर घर में बना रहा था MD ड्रग्स, डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार 

बगचौली खार मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी कार 
पुलिस को 16 और 17 अक्टूबर की दरमियानी रात सूचना मिली कि एनएच-44 पर गांव बगचौली खार मोड़ के पास एक कार में अवैध गांजे की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की. इस दौरान कार नंबर AP31-CB-1177 को रोककर तलाशी ली गई.

11 कट्टों में भरा था 261 किलो गांजा 
तलाशी के दौरान कार में रखे 11 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 261 किलो 11 ग्राम गांजा बरामद हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है.

वासुदेव शर्मा की सजगता से खुला राज 
इस पूरी कार्रवाई में कांस्टेबल चालक वासुदेव शर्मा (904) की भूमिका सबसे अहम रही. दरअसल, वासुदेव शर्मा की पैनी नजर आंध्रप्रदेश नंबर की तेज रफ्तार कार पर पड़ी. गतिविधि संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत थानाधिकारी अनिल कुमार गौतम को सूचना दी. वासुदेव शर्मा की इसी सजगता के चलते पुलिस ने समय रहते घेराबंदी कर बड़ी खेप पकड़ ली.

यह भी पढ़ेंः MBBS की डिग्री ही फर्जी: आठवीं पास बना अस्पताल का मालिक! 2 गिरफ्तार, SOG के रडार पर 7 डॉक्टर

आंध्रप्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार, बल्लीगुडा से दौसा ले जा रहे थे खेप 
पुलिस ने मौके से श्रीनिवास टी (45), निवासी रघुदेव पुरम, थाना सीतानगरम, आंध्रप्रदेश और गेडम अमर चेतन्य (45), निवासी मुगल्या, आंध्रप्रदेश को गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की खेप आंध्रप्रदेश के बल्लीगुडा से राजस्थान के दौसा ले जाना बताया है.

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस 
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने का कोशिश कर रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.

Report- Bhanu Sharma 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES