SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धौलपुर जेल में हिस्ट्रीशीटर का हंगामा: प्रहरी के हाथ पर दातों से काटा, 21 आपराधिक मामलों में दर्ज है नाम

Dholpur Jail: धौलपुर जिला कारागृह में 14 अक्टूबर की शाम खाना वितरण के दौरान बंदियों के बीच विवाद हो गया. जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर अजीत ने दूसरे बंदियों के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे जेल प्रहरी के हाथ पर दांतों से काटकर उन्हें घायल कर दिया.

Written By Aman Singh
Published: Oct 15, 2026, 08:44 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 08:52 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Dholpur Jail: राजस्थान के धौलपुर जिला कारागृह में बंद एक हिस्ट्रीशीटर ने खाना वितरण के दौरान जमकर उत्पात मचाया. दूसरे बंदियों के साथ हुई कहासुनी के बाद आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया. बीच-बचाव करने पहुंचे जेल प्रहरियों के साथ भी उसने मारपीट की. इस दौरान एक जेल प्रहरी के हाथ में काट खाने से वह घायल हो गया. मामले में पीड़ित प्रहरी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

जेल में हिस्ट्रीशीटर ने बंदियों के साथ की मारपीट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 14 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे की है. जेल के वार्ड नंबर 10 में बंदियों को खाना बांटा जा रहा था. इसी दौरान बंदी अजीत उर्फ बनिया की अन्य बंदियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अजीत उर्फ बनिया दूसरे बंदियों के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 1640 बसों के पंजीयन में गड़बड़ी: लापरवाही पर परिवहन विभाग सख्त, RTO-D​​TO को 15 दिन का अल्टीमेटम
 

जेल प्रहरी के हाथ पर दांतों से काट

वार्ड में हंगामा बढ़ता देख जेल में तैनात जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने का प्रयास किया. प्रहरियों ने आरोपी को पकड़कर जेलर के पास ले जाने का प्रयास किया. आरोप है कि जेलर के सामने पहुंचने के बाद भी हिस्ट्रीशीटर का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह और अधिक उग्र हो गया.

इसी दौरान उसने जेल प्रहरी नरेश के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी तथा उसके हाथ पर दांतों से काट लिया. इस हमले में जेल प्रहरी नरेश घायल हो गया. घटना के बाद जेल परिसर में कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई. बाद में अतिरिक्त जेल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया.

यह भी पढ़ें- सिरोही अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग की मौत: 70 मिनट बाद बाहर आया शव, परिजनों ने डॉक्टरों से मांगा जवाब

21 आपराधिक मामलों में नामजद है आरोपी

जेल प्रशासन की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र के अनुसार, आरोपी अजीत उर्फ बनिया पुत्र दामोदर निवासी बसई सीनम, धौलपुर एक शातिर हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 21 आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं.

घटना के बाद जेल प्रशासन ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है. वहीं पीड़ित जेल प्रहरी नरेश की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्टर- Bhanu Sharma

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES