SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली महारैली में राजस्थान कांग्रेस दिखाएगी ताकत: 1 लाख कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली के लिए राजस्थान कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश कांग्रेस ने राजस्थान से एक लाख नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. पोकरण से सैकड़ों कार्यकर्ता बसों के जरिए दिल्ली रवाना हुए हैं.

Written By Aman Singh
Published: Oct 31, 2026, 09:08 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 09:14 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. प्रदेश कांग्रेस ने राजस्थान से एक लाख नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा है.

1 नवंबर को दिल्ली रैली के लिए कांग्रेस का आह्वान

लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित कर रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के आह्वान पर होने वाली इस रैली में प्रदेशभर से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की गई है.

जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजकुमार शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेस साथियों को रैली में भागीदारी निभानी चाहिए.

राजकुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई में कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है. उन्होंने जयपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया.

यह भी पढ़ें- दिल्ली कूच की तैयारी में राजस्थान कांग्रेस: 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली, एक लाख लोगों को ले जाने का लक्ष्य

दिल्ली रैली के लिए जैसलमेर से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रवाना

कांग्रेस की ओर से दिल्ली में आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में शामिल होने के लिए आज जैसलमेर के पोकरण विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता बसों के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए. रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद और पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया.

इस अवसर पर पूर्व मंत्री शाले मोहम्मद ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर रैली में भागीदारी निभाने का आह्वान किया. पोकरण से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के दिल्ली रवाना होने के साथ ही क्षेत्र में रैली को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां देखने को मिलीं.

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव के बीच 'दिल्ली परीक्षा' : 1 लाख की भीड़... क्या पास हो पाएगी कांग्रेस ?

बैठक में 1 लाख कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का दिलाया था भरोसा

दिल्ली रैली की तैयारियों को लेकर 25 अक्टूबर को जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने राजस्थान से कम से कम 1 लाख कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का भरोसा दिलाया था. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. राष्ट्रीय स्तर पर रैली में 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य बताया गया है.

किसी ने 10-11 हजार तो किसी ने 500-600 का दिया लक्ष्य

दिल्ली महारैली के लिए राजस्थान के अलग-अलग जिलों और संगठनों ने अपने स्तर पर भीड़ जुटाने के आंकड़े पहले ही सामने रख दिए थे. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर से 11 हजार लोगों को दिल्ली ले जाने का वादा किया है. वहीं जयपुर से प्रताप सिंह खाचरियावास ने 10 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य बताया है.

अजमेर से धर्मेंद्र राठौड़ ने 2 हजार लोगों को दिल्ली ले जाने का दावा किया है. इसके अलावा युवा कांग्रेस ने 5 हजार, NSUI ने 2,500 कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस ने 500 से 600 कार्यकर्ता और कांग्रेस सेवादल ने भी 500 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने की बात कही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES