SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डीग में 13 साल के जुड़वां भाइयों के मर्डर का मामला: जिन हाथों ने चलना सिखाया, उसी मां ने छीन ली सांसें

राजस्थान के डीग जिले के बडेसरा गांव में दो नाबालिग बालकों की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया. मामले में बच्चों की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग उजागर होने के डर से दोनों ने कथित तौर पर हत्या की और शवों को घर से कुछ दूरी पर कड़ब के पूंजों में छिपा दिया.

Reported By देवेंद्र सिंह
Published: Oct 21, 2026, 09:30 AM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:38 PM IST
Image Credit: बच्चों की मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार
Join

राजस्थान के डीग जिले के गांव बडेसरा में दो नाबालिग बालकों की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ऑपरेशन संकल्प के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए डीग पुलिस ने मृतक बालकों की मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग और उसके उजागर होने के डर से दोनों ने कथित तौर पर बालकों की हत्या की थी. वारदात के बाद दोनों के शव घर से कुछ दूरी पर कड़ब के पूंजों में डाल दिए गए थे. जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ ने मामले की जानकारी दी. 

घर के अंदर रची गई खौफनाक साजिश
पुलिस की शुरुआती जांच में जो बात सामने आई, वो बेहद हैरान करने वाली थी. आरोप है कि महिला ने घर के अंदर ही किसी धारदार हथियार से अपने दोनों मासूम बेटों को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद सबूत मिटाने और गुनाह छिपाने के लिए दोनों शवों को घर से करीब 200 मीटर दूर ले जाकर ज्वार-बाजरे के ढेर में छिपा दिया. सुबह जब बच्चों के शव मिले, तो गांव में कोहराम मच गया और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.



मौके पर पहुंचे एसपी, एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत
दो बच्चों की इस तरह हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ खुद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गहराई से जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीमों को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से खून के निशान और अन्य जरूरी सबूत जुटाए हैं. डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरी वारदात का आधिकारिक पर्दाफाश किया जाएगा.

पति की मौत के बाद पीहर में रह रही थी महिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. पति के गुजर जाने के बाद वह पिछले करीब आठ साल से अपने मायके (बड़ेसरा गांव) में ही रह रही थी. शुरुआती जांच में पुलिस ये भी अंदेशा जता रही है कि इस खौफनाक वारदात के पीछे किसी प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस महिला से लगातार पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि आखिर एक मां ने अपने ही बच्चों की जान क्यों ले ली ?
 

ये भी पढ़ें : झुंझुनूं में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: सस्ते सोने का झांसा, फिर बंधक बनाकर 5 लाख की लूट

                  जयपुर में बैठकर अमेरिका में ठगी: Apple फोन के नाम पर ऐसे लूटते थे बैंक खाते, टेलीग्राम पर शेयर होती थीं डिटेल्स
 
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में वरिष्ठ संवाददाता (कॉरेस्पॉन्डेंट) के रूप में कार्यरत देवेन्द्र सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से निरंतर सक्रिय हैं। जी मीडिया में वे पूर्वी राजस्थान के प्रमुख जिलों—भरतपुर और डीग—का प्रतिनिधित्व करते हैं। बात चाहे मेवात क्षेत्र में बढ़ते अपराध की हो या स्थानीय राजनीति की, देवेन्द्र सिंह हर खबर को निष्पक्षता के साथ ग्राउंड जीरो से कवर करते हैं।राजनीति, अपराध, खेल, पर्यटन, वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) और अवैध खनन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी पकड़ है। शहरी निकायों के विकास से लेकर ग्रामीण अंचल की जमीनी समस्याओं तक, वे हर खबर को प्रमुखता से दर्शकों तक पहुँचाते हैं। इसके साथ ही भरतपुर व डीग क्षेत्र में आबकारी (Excise) और माइंस (Mining) सेक्टर से जुड़ी खबरों की भी वे विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करते हैं।जी मीडिया समूह से जुड़ने से पहले देवेन्द्र सिंह दैनिक भास्कर और प्रमुख समाचार एजेंसी ANI में भी अपनी उत्कृष्ट सेवाएँ दे चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES