SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोटा से दौसा तक फैला ड्रग नेटवर्क: 1.5 करोड़ की स्मैक पकड़ी, यूनिवर्सिटी के पास होनी थी सप्लाई

दौसा में जयपुर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भांडारेज के पास 293.5 ग्राम स्मैक के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है.

Written By Vishnu Prakash Sharma
Published: Oct 18, 2026, 07:52 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 07:57 PM IST
Image Credit: कोटा से दौसा तक फैले ड्रग नेटवर्क
Join

राजस्थान के दौसा में पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर एक निजी विश्वविद्यालय के पास सप्लाई करने वाले थे. इससे पहले ही पुलिस ने छह तस्करों को पकड़ लिया. वहीं, फरार तीन तस्करों की तलाश की जा रही है. आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश ने कहा कि ड्रग माफिया के अंतरराज्यीय कनेक्शन का पता लगाया जा रहा है.

प्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ जयपुर रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भांडारेज के पास पुलिस ने 293.5 ग्राम स्मैक के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है.  कार्रवाई के दौरान एक स्कॉर्पियो भी जब्त की गई है.

यह भी पढ़ेंः झुंझुनूं में 7 दिन से लापता था जुगल किशोर: घर के पीछे मिला क्षत-विक्षत शव, पास मिली लकड़ियां और कुत्तों के नोचने के निशान
 

कोटा से दौसा तक फैले ड्रग नेटवर्क 
जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के मुताबिक, इस कार्रवाई के तार कोटा से लेकर दौसा और राजस्थान के दूसरे जिलों तक फैले कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़े हैं. तीन संदिग्ध मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है. पुलिस अब इस नेटवर्क के दूसरे सदस्यों और वित्तीय लेनदेन की पड़ताल कर रही है.

ड्रग सिंडिकेट से जुड़े अंतरराज्यीय कनेक्शन  
राहुल प्रकाश ने बताया कि इस मामले में कुछ और लोगों को नामजद किया गया है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा. प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपियों के तार ड्रग सिंडीकेट से जुड़े हुए हैं, उनके अंतरराज्यीय कनेक्शनों का पता लगाया जा रहा है.

आईजी रेंज राहुल प्रकाश के मुताबिक कोटा के अहसान, शोएल अली, शाहनवाज खान, मुकीम, शाहरुख और मोहम्मद शोयल उर्फ बल्लू को पकड़ा था. इनके फरार साथियों सहित अन्य अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि कथित ड्रग नेटवर्क के जरिए दौसा के अलावा जयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर सहित अन्य क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की सप्लाई किए जाने की आशंका है. इन जिलों के साथ ही माफिया गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः कोटा में ज्वेलर्स की दुकान पर लाखों की चोरी: महज 3 मिनट में उठा ले गए पूरी तिजोरी, CCTV में वारदात कैद

नशीले पदार्थों की डिलीवरी
अधिकारियों के मुताबिक, डील तय होने के बाद नशीले पदार्थों की डिलीवरी की जाती थी. जांच का फोकस कथित ड्रग सिंडिकेट के अंतरराज्यीय संपर्कों, सप्लाई चेन और पैसों के लेनदेन पर है.

छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में कोटा निवासी अहसान, शोएल अली, शाहनवाज खान, मुकीम, शाहरुख और मोहम्मद शोयल उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी अहसान के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज रहे हैं. हालांकि, इस पूरे नेटवर्क की भूमिका और आपसी संबंधों को लेकर जांच जारी है. इधर पुलिस अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि स्मैक की सप्लाई कहां से हो रही थी, इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हैं और इस नेटवर्क का वित्तीय तंत्र कितना बड़ा है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES