SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलवर नगर निगम में BJP की जीत: बस में पार्षदों का जश्न, जूली के पसीनो आयो तभी देख भंवर घबरायो... महिला पार्षद की पैरोडी का Video Viral

Alwar Viral Video: अलवर नगर निगम में BJP की जीत के बाद पार्षदों और समर्थकों ने बस में एक साथ जश्न बनाया. बस में जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला पार्षद ने राजनीतिक पैरोडी पेश की और इस दौरान बस में मंत्री संजय शर्मा भी नजर आए.

Written By Aman Singh
Published: Sep 22, 2026, 12:44 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 07:01 PM IST
Image Credit: Alwar Viral Video
Join

Alwar Viral Video: राजस्थान के अलवर नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा की सुमनलता अग्रवाल ने 42 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले थे. भाजपा को निर्दलीय पार्षदों का भी समर्थन मिला था.

अलवर नगर निगम में भाजपा की जीत के बाद पार्षदों और समर्थकों के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भाजपा के पार्षद और समर्थक बस में गीत-संगीत के बीच जीत की खुशी मनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी पार्षदों के साथ बस में मौजूद दिखाई दिए.

बस में गीत-संगीत के बीच जश्न

वायरल वीडियो में पार्षद और समर्थक बस में एक साथ सफर करते दिखाई दिए. सफर के दौरान गीत गाए गए और तालियां बजाकर जीत का जश्न मनाया गया. बस के अंदर चुनावी जीत को लेकर समर्थकों में उत्साह भी नजर आया. इसी दौरान एक महिला पार्षद ने हाथ में माइक संभाला और लोकधुन की तर्ज पर राजनीतिक पैरोडी पेश की. पैरोडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ के साथ कांग्रेस नेताओं के नामों का जिक्र करते हुए राजनीतिक तंज सुनाई दिया.

महिला पार्षद की पैरोडी पर तालियां

वीडियो में महिला पार्षद की आवाज में "जूली के पसीनो आयो, तभी देख भंवर घबरायो... ऐसी मोदी की सरकार बनाए लाई जनता..." जैसे बोल सुनाई दिए. इन पंक्तियों के दौरान बस में मौजूद पार्षद और समर्थक तालियां बजाते और उत्साह जाहिर करते हुए नजर आए. पैरोडी में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली और भंवर जितेंद्र सिंह का नाम लेकर राजनीतिक तंज कसा गया. वीडियो में मौजूद लोगों की प्रतिक्रियाओं से बस के अंदर जीत के जश्न का माहौल साफ दिखाई देता है.

संजय शर्मा भी बस में दिखे

वायरल वीडियो में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी पार्षदों के साथ बस में मौजूद नजर आए. चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्षदों और समर्थकों के साथ उनकी मौजूदगी के दौरान गीत-संगीत का दौर चलता रहा. ये वायरल वीडियो अलवर नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत के बाद का बताया जा रहा है.

उप महापौर पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज

अलवर नगर निगम में उप महापौर पद के चुनाव को लेकर मंगलवार को सियासी हलचल तेज हो गई. भारतीय जनता पार्टी ने वार्ड नंबर 49 से पांचवीं बार पार्षद बने अजय पूनिया को उप महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है. अजय पूनिया ने नगर निगम पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद मौजूद रहे.

वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 34 की पार्षद ममता सैनी को उप महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. ममता सैनी नामांकन दाखिल करने से पहले नगर निगम परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नगर निगम पहुंचीं और निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत सहित पार्टी के कई नेता और समर्थक मौजूद रहे. गौरतलब है कि अलवर नगर निगम में भाजपा की सुमन अग्रवाल महापौर पद का चुनाव जीत चुकी हैं, जिसके बाद अब उप महापौर पद के लिए भाजपा ने पांचवीं बार पार्षद बने अजय पूनिया को मैदान में उतारा है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES